फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana congress committee, ashok tanwar on rahul gandhi

राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेसी एकजुट, प्रस्ताव पास कर सोनिया को भेजा

Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
haryana congress committee, ashok tanwar on rahul gandhi
rahul gandhi - फोटो : File Photo
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए अनेक धड़ों में बंटे कांग्रेस एकजुट नजर आए। उम्मीद के विपरीत कांग्रेसियों की बैठक शांति से निपट गई।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, राज्य सभा सांसद कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा के धुर विरोधी कैप्टन अजय यादव, श्रुति चौधरी इत्यादि एक मंच पर नजर आए। कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला जय शाह मामले में प्रेस वार्ता को लेकर मुंबई में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए। जबकि कुलदीप बिश्नोई की गैरमौजूदगी रही।
विज्ञापन


हालांकि उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई और बेटे भव्य बिश्नोई ने उपस्थिति दर्ज कराई। राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए बुलाई गई पीसीसी सदस्यों की बैठक मात्र पंद्रह मिनट में खत्म हो गई। संगठनात्मक चुनावों के पीआरओ व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन के बैठक का संचालन करने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, किरण चौधरी व कुमारी सैलजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

haryana congress committee, ashok tanwar on rahul gandhi
प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया गया है कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाएं। प्रस्ताव को 202 पीसीसी सदस्यों ने हाथ खड़े कर पारित कर दिया। प्रस्ताव पास होने के बाद प्रभारी कमलनाथ ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा देश की राजनीति नया मोड़ ले रही है।

युवा शक्ति राजनीति में सक्रिय है और ऐसे में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने से देशभर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बैठक में राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, विधायक गीता भुक्कल, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, आनंद सिंह दांगी, जयतीर्थ दहिया, श्रीकृष्ण हुड्डा, जगबीर मलिक, उदयभान, ललित नागर, पूर्व सांसद नवीन  जिंदल सहित अनेक पूर्व विधायक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed