फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress Chief Udaibhan and Bhupinder Singh Hooda met Sonia Gandhi

हरियाणा: सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान, सामने रखा 2024 का रोडमैप, कहा- जोश और उत्साह में हैं कार्यकर्ता

Fri, 29 Apr 2022 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 09:52 PM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए आने वाले समय में पूरी कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
Haryana Congress Chief Udaibhan and Bhupinder Singh Hooda met Sonia Gandhi
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में अपनी पसंद का प्रदेशाध्यक्ष मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरी तरह से धरातल पर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को साथ लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान हुड्डा ने 2024 के विधानसभा चुनाव का रोडमैप सोनिया के सामने रखा। 

विज्ञापन


उन्होंने दो तिहाई बहुमत का दावा किया है, साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अब जोश और उत्साह में हैं। नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद हुड्डा और उदयभान की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने नई टीम के गठन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। उदभयान ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। प्रदेश प्रधान ने कहा कि सोनिया गांधी ने नई टीम पर भरोसा जताया है। हुड्डा ने कहा कि नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। भाजपा-जजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए आने वाले समय में पूरी कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी। हाईकमान जल्दी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करे। जिससे की जमीनी स्तर पर और सक्रिय हुआ जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध, घोटाले, किसानों की दुर्दशा, बिजली संकट, महंगाई इत्यादि बड़े मुद्दे हैं। इन्हें लेकर जल्दी कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। भाजपा सरकार लोगों को महंगाई से निजात दिलाने व बेरोजगारों को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इन मुद्दों का उठाकर भाजपा को घेरा जाएगा। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed