फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Congress also declared candidate from Gurugram, gave ticket to Raj Babbar

Haryana: कांग्रेस ने गुरुग्राम से भी घोषित किया प्रत्याशी, राज बब्बर को दिया टिकट

Tue, 30 Apr 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 08:42 PM IST
सार

कांग्रेस ने राज बब्बर को इस बार गुरुग्राम से मैदान में उतारा है। यहां कैप्टन अजय यादव भी मजबूत दावेदार थे। यहां पार्टी ने कैप्टन की बजाय राज बब्बर पर विश्वास जताया है। 

विज्ञापन
Haryana: Congress also declared candidate from Gurugram, gave ticket to Raj Babbar
राज बब्बर। - फोटो : X @RajBabbar23

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस ने गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी उतार दिया है। गुरुग्राम से राज बब्बर को टिकट दिया गया है। यहां कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला है। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैँ। 
विज्ञापन


गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से राव इंद्रजीत एक बार फिर से मैदान में हैं। वह अपना नामांकन भी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी नामांकन शुरू होने के बाद उतारा है। 
विज्ञापन


पहले उतार चुके आठ उम्मीदवार
कांग्रेस ने बीते गुरुवार देर रात हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए नौ में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। अंबाला से मुलाना के विधायक वरुण चौधरी, सिरसा से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, हिसार से पूर्व सांसद जयप्रकाश, करनाल से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, रोहतक से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम सीट पर अभिनेता राज बब्बर और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बीच पेच फंसा हुआ था। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता मैदान में है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का दबदबा दिखा है। अधिकतर उम्मीदवार उनके करीबी हैं। कांग्रेस के टिकट के लिए 400 नेताओं ने आवेदन किया था। कांग्रेस ने हर लोकसभा सीट पर जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

Haryana: Congress also declared candidate from Gurugram, gave ticket to Raj Babbar
कांग्रेस से जय प्रकाश, कुमारी सैलजा, सतपाल, दीपेंद्र, दिव्यांशु, वरुण, राव दान सिंह, महेंद्र प्रताप।

इन चेहरों में ब्राह्मण, पंजाबी, गुर्जर, ओबीसी, अहीर, एससी और जाट नेता हैं। रोहतक लोकसभा सीट पर पिछला चुनाव में मात्र सात हजार हजार वोटों से हारने वाले राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर फिर से दांव लगाया है। दीपेंद्र के लिए उनके पिता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी काफी जोर लगा रहे थे।

उनके सामने भाजपा के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा हैं। इस सीट पर एक बार जाट-गैर जाट उम्मीदवारों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से महेंद्रगढ़ के विधायक व अहीर बिरादरी से आने वाले राव दान सिंह पर दांव लगाया है।

इस सीट से पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी टिकट की दावेदार थी। यह पहली बार है जब बंसीलाल का परिवार चुनावी मैदान में नहीं होगा। राव का मुकाबला अब भाजपा सांसद व जाट बिरादरी से आने वाले चौधरी धर्मबीर से होगा। पार्टी का सबसे चौकाने वाला निर्णय हिसार सीट पर रहा। पार्टी हिसार से तीन बार के सांसद जयप्रकाश पर भरोसा जताया है। इस सीट से हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह टिकट के मुख्य दावेदार थे। कुछ समय पहले उनके पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस सीट से इनेलो ने सुनैना चौटाला और जजपा ने नैना चौटाला को मैदान में उतारा है। हिसार में अब चारों ही जाट उम्मीदवार हैं।

वहीं, सिरसा सुरक्षित सीट से पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पर भरोसा जताया है। कुमारी सैलजा दो बार इसी सीट से सांसद रह चुकी हैं। सैलजा की यह पारंपरिक सीट रही है। उनके पिता भी चार बार सांसद रह चुके हैं। सैलजा का मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से होगा। वहीं, पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बेटे व विधायक वरुण मुलाना को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के स्व. सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया के साथ होगा।

भाजपा और कांग्रेस/आप के प्रत्याशी
लोकसभा          कांग्रेस/आप              भाजपा

  • अंबाला             वरुण चौधरी             बंतो कटारिया
  • सिरसा             कुमारी सैलजा            अशोक तंवर
  • हिसार             जय प्रकाश             रणजीत सिंह चौटाला
  • कुरुक्षेत्र              सुशील गुप्ता             नवीन जिंदल 
  • करनाल             दिव्यांशु बुद्धिराजा       मनोहर लाल
  • भिवानी महेंद्रगढ़ राव दान सिंह            चौधरी धर्मबीर
  • फरीदाबाद             महेंद्र प्रताप            कृष्णपाल गुर्जर
  • रोहतक             दीपेंद्र हुड्डा                  अरविंद शर्मा
  • सोनीपत             सतपाल ब्रह्मचारी       मोहनलाल बड़ौली
  • गुरुग्राम             राज बब्बर     राव इंद्रजीत सिंह

Haryana: Congress also declared candidate from Gurugram, gave ticket to Raj Babbar
कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने कांग्रेस ने उतारा युवा पंजाबी चेहरा
कांग्रेस ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने पंजाबी बिरादरी के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पर दांव खेला है। मनोहर लाल भी पंजाबी हैं। बुद्धिराजा भूपेंद्र सिंह हुड़्डा के नजदीकी माने जाते हैं। वह सीईटी और नौकारियों का मुद्दा काफी उठाते रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी महाराज को मैदान में उतारा है। वह हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके सामने मोहन लाल बड़ौली हैं, जो ब्राह्मण हैं और सतपाल महाराज भी ब्राह्मण हैं। कांग्रेस ने सतपाल को उताकर जाट वोटों के सहारे मुकाबले को रोचक बना दिया है। कांग्रेस ने फरीदाबाद से पुराने दिग्गज नेता गुर्जर समुदाय से आने वाले महेंद्र प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। वह पांच बार विधायक व दो बार मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed