हरियाणा को सौगात : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1370 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हर जिले, खंड और गांव का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए 21 मार्च को 1370 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की 159 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में से 897 करोड़ रुपये की लागत की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास और 472 करोड़ रुपये की लागत की 79 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ₹1,370 करोड़ रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। pic.twitter.com/rkC4pH0XkZ
— CMO Haryana (@cmohry) March 21, 2021