फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal targets Arvind Kejriwal

मनोहर का केजरीवाल पर निशाना: कहा- हम स्टैंड अप पॉलिसी में विश्वास रखते हैं, मुफ्तखोरी की सिट डाउन की में नहीं

Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 May 2022 08:24 PM IST
सार

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में मंडियां खुली हैं लेकिन देखने में आ रहा है कि गेहूं मंडी में नहीं आ रहा है। सरकार ने मंडियों को दोबारा खोलने की घोषणा कर रखी है, तब तक मंडियों में सिस्टम बना रहेगा। किसान अब भी गेहूं बेचने आ सकता है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal targets Arvind Kejriwal
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। मनोहर लाल ने कहा कि सरकारों को जनहित के कार्य करने चाहिए। हरियाणा सरकार के पास जितने साधन हैं, उतने ही पर्याप्त जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। समाज में जिनकी भी आमदनी काम है, उसे रोजगार दिलाने के लिए शिक्षा व स्किलिंग के माध्यम से स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


हम मुफ्त देकर सिट डाउन पॉलिसी में विश्वास नहीं करते बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टैंड अप पॉलिसी में विश्वास रखते हैं। हम आज लोगों को रोजगार दिलाकर उन्हें पैरों पर खड़ा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कटौती करने और खेलों में हरियाणा की धरती की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। हरियाणा खेलों में किस तरह आगे बढ़े, प्रदेश सरकार द्वारा इस पर लगातार काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को इनामी धनराशि या उन्हें नौकरियां देने की बात हो उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल खेलो इंडिया की मेजबानी भी हरियाणा को मिली है। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मंडियां खुली हैं लेकिन देखने में आ रहा है कि गेहूं मंडी में नहीं आ रहा है। सरकार ने मंडियों को दोबारा खोलने की घोषणा कर रखी है, तब तक मंडियों में सिस्टम बना रहेगा। किसान अब भी गेहूं बेचने आ सकता है।

हरियाणा में पारदर्शी-स्वच्छ प्रशासन
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा अन्य सब प्रदेशों से आगे निकला है, वो टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही संभव हो पाया है। हमने टेक्नोलॉजी के माध्यम से एक सिस्टम खड़ा किया है, जिस वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ पाना आसान हुआ। इससे सिस्टम पारदर्शी और स्वच्छ हुआ है। चुनाव के समय ही उन्होंने वादा किया था कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे, इस पर लगातार काम किया है। अब यहां भ्रष्टाचार की गुंजाइश ना के बराबर है।  

उन्होंने कहा कि आईटी के आधार पर बनाई गई कई योजनाओं का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। हरियाणा सरकार की लाल डोरा योजना को स्वामित योजना के नाम से पूरे देश में लागू किया गया है। परिवार पहचान पत्र योजना का भी केंद्र सरकार अध्ययन कर रही है। इस योजना के जरिये 69 लाख परिवारों को रजिस्टर किया गया है। इससे 300 से ऊपर योजनाएं जोड़ दी है और लोगों को घर बैठे हरियाणा सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मुहावरा, प्यासा कुएं के पास जाता है... को बदल कर कुआं प्यासे के पास जाएगा, ऐसी व्यवस्था बनाने का काम किया है। इसी को देखते हुए अंत्योदय परिवार उत्थान योजना बनाई है जिसके माध्यम से एक लाख से कम इनकम वाले परिवार को चुना गया और उनकी इनकम को एक लाख 80 हजार तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया गया है। 

मनोहर लाल ने कहा कि कृषि और इंडस्ट्री के साथ-साथ हरियाणा खेल और पढ़ाई में भी बाकी राज्यों के लिए मिसाल बना है। खेलों में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को हरियाणा में मिलने वाली इनाम राशि भी अन्य राज्यों से ज्यादा है। सरकार ने लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से 10वीं, 11वीं और 12वीं के 5 लाख छात्रों को टैबलेट दिए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि राजनीति में लोग स्वार्थों के लिए जातियों के वोटबैंक खड़ा करते हैं लेकिन हमने इसके विपरीत समाज के सभी लोगों के लिए एक समान कार्य किया। हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के आधार पर किसी वर्ग और क्षेत्र के लोगों से भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed