फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal said recruitment on 61 thousand posts will be completed in six months

Haryana: सीएम बोले- कांग्रेस के 10 साल के मुकाबले 9 साल में अधिक भर्तियां कीं, 6 माह में भरे जाएंगे 61 हजार पद

Mon, 18 Dec 2023 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 08:44 PM IST
सार

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर भी विपक्ष द्वारा लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम गठित किया है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal said recruitment on 61 thousand posts will be completed in six months
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भर्तियों और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में विपक्ष को करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दस साल और अपनी नौ साल की सरकार के आंकड़े सदन के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने दावा किया आगामी छह माह में 61 हजार पदों पर और भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। ग्रुप-डी की सीईटी का परिणाम आने के बाद सीधे मैरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी जबकि ग्रुप-सी का मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में है। इस पर हाईकोर्ट में सरकार मजबूत पैरवी करेगी।

विज्ञापन


सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में क्लास-1 व 2 की 11,500 और क्लास-3 व 4 की 1 लाख 6 हजार पदों पर भर्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त क्लास-1 व 2 के 3200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। ऐसे में कुल 1 लाख 67 हजार भर्तियां हो जाएंगी। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में एचपीएससी की 8700 और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की 93 हजार ही भर्तियां हुई थी।
विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर भी विपक्ष द्वारा लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम गठित किया है। इस सरकारी प्लेटफॉर्म के तहत 1,05,728 पुरानी मैनपावर को समायोजित किया गया है और 12,885 नये लोगों को नौकरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेबीटी के 9 हजार पद अधिक स्वीकृत

सीएम ने कहा कि प्रदेश में चार लाख के करीब पद हैं लेकिन कई विभागों में जरूरत से अधिक पद स्वीकृत हैं। शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापक 45 हजार हैं, जबकि 30 बच्चों पर एक अध्यापक नीति के तहत 36 हजार की जरूरत है और नौ हजार अधिक अध्यापक हैं फिर भी सरकार ने इनको 25 बच्चों का वर्कलोड करके इनकी नौकरी बचाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed