{"_id":"64841d191fc46d07670ae683","slug":"haryana-cm-manohar-lal-press-conference-in-chandigarh-all-update-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चंडीगढ़ में बोले सीएम मनोहर लाल-किसानों के लिए जितना हमने किया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चंडीगढ़ में बोले सीएम मनोहर लाल-किसानों के लिए जितना हमने किया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया
Sat, 10 Jun 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:26 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने सूरजमुखी की फसल का अंतरिम भावांतर भरपाई हजार रुपया प्रति क्विंटल किया। उसको हम बटन दबाकर किसानों को भेजेंगे, सोमवार को यह पैसा उनके खाते में चला जाएगा। 8528 किसानों को 36414 एकड़ सूरजमुखी की फसल का 29 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये भेजा जा रहा है
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जितना हमने किसानों के लिए किया है, किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि हम मार्केटिंग के लिए भी तरह-तरह की योजनाएं किसानों के लिए बनाते आए हैं। हमने सूरजमुखी की फसल का अंतरिम भावांतर भरपाई हजार रुपया प्रति क्विंटल किया। उसको हम बटन दबाकर किसानों को भेजेंगे, सोमवार को यह पैसा उनके खाते में चला जाएगा। सीएम ने कहा कि 8528 किसानों को 36414 एकड़ सूरजमुखी की फसल का 29 करोड़ 13 लाख 12 हजार रुपये भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हम मार्केट पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति करते रहते हैं। कुछ संगठन ऐसे मुद्दों पर दबाव बनाते हैं, आज ही करो। एक सज्जन इस मुद्दे पर राजनीति कर गए इस्तीफा दे गए। शाहबाद से विधायक रामकरण काला के इस्तीफे पर सीएम ने कहा कि किसी ने इस्तीफा दिया, हमारे पास तो किसी का इस्तीफा आया नहीं। आए तो फिर देखेंगे क्या करना है।
विज्ञापन