फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal pays tribute to Sardar Vallabhbhai Patel on National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस: हरियाणा CM मनोहर लाल बोले- जो काम जवाहर लाल नेहरू नहीं कर सके वो पटेल ने किया

Mon, 31 Oct 2022 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 11:17 PM IST
सार

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज जो भारत हमारे सामने एकीकृत नजर आ रहा है, वह लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। यह देश का सौभाग्य होता, अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल बनते तो देश का कोई और रूप होता।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal pays tribute to Sardar Vallabhbhai Patel on National Unity Day
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उन्हें शत-शत् नमन किया। सरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित शपथ समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जो काम जवाहर लाल नेहरू नहीं कर पाए वो काम पटेल ने किया। अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्र तो कर दिया लेकिन 565 रियासतों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया था। पटेल ने देश के उप प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री का कार्यभार संभाला और अपनी सूझबूझ से 562 रियासतों को भारत के तिरंगे के नीचे विलय करवा दिया और अखंड भारत का निर्माण किया। आज 31 अक्तूबर का दिन देशभर में भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


एकीकृत भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल की देन: विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज जो भारत हमारे सामने एकीकृत नजर आ रहा है, वह लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। यह देश का सौभाग्य होता, अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल बनते तो देश का कोई और रूप होता। विज ने बतौर मुख्य अतिथि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छावनी के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस की विद्यार्थियों व अन्य को शपथ दिलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed