{"_id":"645a73a35be46a9f61061ac5","slug":"haryana-cm-manohar-lal-met-union-home-minister-amit-shah-in-new-delhi-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पहलवानों के धरने के बीच अमित शाह से मिले मनोहर लाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पहलवानों के धरने के बीच अमित शाह से मिले मनोहर लाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 09 May 2023 10:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 May 2023 10:04 PM IST
सार
अमित शाह के साथ ही सीएम ने केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी प्रभारी बिप्लब देब से मुलाकात की। शाह ने चर्चा के दौरान सीएम मनोहर लाल को पूरी टीम के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सोमवार देर रात हुई इस मुलाकात में सीएम ने शाह को धरने में जुट रही विपक्षी नेताओं के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की लोकसभा चुनाव की तैयारियों से अवगत करवाया। इस दौरान गठबंधन के सहयोगियों के बारे में भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे जनसंवाद के बारे में भी शाह को अवगत करवाया।
विज्ञापन
अमित शाह के साथ ही सीएम ने केद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी प्रभारी बिप्लब देब से मुलाकात की। शाह ने चर्चा के दौरान सीएम मनोहर लाल को पूरी टीम के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।
विज्ञापन
रेसलर्स विवाद पर लगे विराम
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करीब 40 मिनट की मुलाकात में पहलवानों के धरने को लेकर विस्तार से बात हुई। अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव में भी विपक्ष के नेता इस मुददे का हवाला दे रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के लिए यह धरना परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
अभी तक इस मामले पर हरियाणा भाजपा चुप थी लेकिन गृह मंत्री अनिल विज के पहलवानों को समर्थन के बाद सरकार में सहयोगी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं। हिसार से भाजपा सांसद बिजेंद्र सिंह ने भी पहलवानों का समर्थन किया है। वे अकेले ऐसे सांसद हैं जो इस मुददे पर खुल कर बोले हैं।
गठबंधन पर भी चर्चा
दिल्ली में हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब से भी चर्चा हुई। सरकार और संगठन के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों, सांसदों के प्रवास, प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी के दौरों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री अब लोकसभा स्तर की बैठकें भी ले रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सिरसा के हलोपा विधायक एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री 13 से 15 मई तक सिरसा जिले के दौरे पर हैं।