{"_id":"6005a72f8ebc3e32c1339ad8","slug":"haryana-cm-manohar-lal-meet-rail-minister-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेगा पंचकूला रेलवे स्टेशन, करनाल से यमुनानगर तक बिछेगी रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेगा पंचकूला रेलवे स्टेशन, करनाल से यमुनानगर तक बिछेगी रेल लाइन
Mon, 18 Jan 2021 08:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मुलाकात।
- फोटो : @PiyushGoyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे की रेल परियोजनाओं को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जिन रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है उन पर और अन्य लंबित परियोजनाओं पर चर्चा की है। कुल छह परियोजनाओं पर रेलमंत्री से चर्चा हुई है, जिसमें पंचकूला रेलवे स्टेशन का चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकास होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि करनाल से यमुनानगर रेलवे लाइन पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। करनाल से यमुनानगर रेलवे लाइन को बनाया जाएगा। डीपीआर बनने के बाद उस पर काम शुरू करेंगे। कैथल में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनेगा। यहां चार किलोमीटर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनेगा उस पर सहमति हो गई है।
विज्ञापन
रोहतक में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के नीचे जो सड़क है, उसे पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) बनाएगा। कलानौर में भिवानी-हरिद्वार रेल का हाल्ट बनेगा। जिसे एक साल के लिए मंजूरी मिल गई है। पैसेंजर के हिसाब से आगे की अनुमति मिलेगी। रोहतक के शेड को लाली गांव में शिफ्ट करने पर सर्वे करवाया जाएगा
विज्ञापन
किसान संगठनों पर बोले मनोहर लाल
किसान संगठनों और केंद्र सरकार की आगामी बैठक पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि कई दौर की बातचीत हुई है और यह आगे बढ़ रही है। अपेक्षा यही है कि कोई सार्थक हल निकाला जाएगा। 26 जनवरी पर किसानों ने आश्वासन दिया है कि हम किसी तरह का व्यवधान नहीं डालेंगे। 26 जनवरी का पर्व राष्ट्रीय पर्व है हम सभी के लिए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं जो व्यक्ति जहां है अपने-अपने संगठन के हिसाब से राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम सभी को करने चाहिए। किसी के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना उचित नहीं है। किसान देशभक्त होता है, ऐसा कुछ नहीं करेगा।