फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar lal khattar, Nada sahib panchkula

सीएम खट्टर नाडा साहिब गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक, किए कई बड़े एलान

Fri, 06 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 06 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar, Nada sahib panchkula
सीएम खट्टर नाडा साहिब गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरुगोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को नाडा साहिब गुरुद्वारे में संगत के साथ दरबार साहिब में माथा टेका। सीएम ने करीब 40 मिनट तक दरबार साहिब में गुरु का ध्यान किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाडा साहिब गुरुद्वारे में दूर दराज व दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरांय और पार्किंग के निर्माण के लिए घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचएसआईडीसी की ओर से दी गई 2.36 एकड़ जमीन पर सरांय और पब्लिक पार्किंग का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि उत्तरी हरियाणा के यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला में जल्द ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। जल्द ही उत्तर हरियाणा के इन तीनों जिलों में लोगों को नई योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाडा साहिब गुरुद्वारे के साथ 2.36 एकड़ जमीन पर बनेगी सरांय

Haryana CM Manohar lal khattar, Nada sahib panchkula
सीएम खट्टर नाडा साहिब गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और यूपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा बनेंगे
पंजाब व उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अभी से चुनावों के मद्देनजर डयूटी लगा दी गई है। कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।

वहीं, मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि वह स्वयं पंजाब व उत्तर प्रदेश में होने वाली चुनावी रणनीति का हिस्सा बनेंगे। जरूरत पड़ने पर स्टार कैंपेनिंग भी की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डीसी गरिमा मित्तल, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष शर्मा व नाडा साहिब गुरुद्वारा के प्रधान व प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नोटबंदी का फैसला जनता ने सराहा
मुख्यमंत्री ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि नोटबंदी का फैसला जनता ने सराहा है। खट्टर ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में निश्चित रूप से सरकार बनाएगी। सीएम ने कहा जनता अब विकास के मुद्दे पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed