{"_id":"5b77cf1e42c792465864325d","slug":"haryana-cm-manohar-lal-khattar-announced-an-aid-of-rs-10-crores-for-flood-hit-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए हरियाणा सीएम ने बढ़ाए हाथ, दिए 10 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए हरियाणा सीएम ने बढ़ाए हाथ, दिए 10 करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य की मदद को हाथ बढ़ाए हैं और तुरंत 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने राहत कोष से 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। पंजाब से 5 करोड़ रुपये की राशि केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जा रही है, जबकि शेष 5 करोड़ रुपये के तैयार खाद्य व अन्य जरूरी वस्तुओं के रूप में रक्षा मंत्रालय के जरिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित केरल राज्य को दी गई इस मदद की पहली खेप जो 30 टन की है, में तैयार खाद्य सामग्री, बिस्कुट, रस, बोतल बंद पानी और सूखा दूध शामिल हैं। इसके अलावा एक लाख फूड पैकेट पहली खेप में भेजे जा रहे हैं।
भारतीय वायु सेना के द्वारा भेजी जा रही यह सामग्री कल तक चली जाएगी और बाकी सामान केरल सरकार की मांग के अनुसार भेज दिया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित केरल राज्य को समय पर मदद पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार, पंजाब के वित्त कमिश्नर (राजस्व) द्वारा अपने केरल के समकक्ष अधिकारी के साथ बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया गया और बाढ़ से पैदा हुई विकट स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सहायता संबंधी जानकारी हासिल की। इसके बाद पंजाब सरकार के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय से राहत सामग्री केरल भेजने के लिए मदद की मांग की।
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar has announced an aid of Rs 10 crores for flood-hit Kerala. #KeralaFloods (File pic) pic.twitter.com/qiNRwwxFMG
— ANI (@ANI) August 18, 2018विज्ञापन