फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Jan Aashirwad Yatra reached Jind

जींद पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, सीएम मनोहर लाल बोले-बीबीसी इंडस्ट्री को कर दिया बंद

Thu, 05 Sep 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/उचाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/उचाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Jan Aashirwad Yatra reached Jind
सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पैसे के नाम पर चल रही बीबीसी इंडस्ट्री (बदली, भर्ती और सीएलयू) को उन्होंने बंद कर दिया है। आप लोग एक बार दोबारा से मेरा लाइसेंस रिन्यू कर दीजिए, जो कार्य बचे हैं उन्हें भी पूरा कर दूंगा... ये विचार अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किये। बुधवार को यात्रा उचाना हलके में तीन घंटे की देरी के साथ मखंड से जींद जिले में प्रवेश कर गई।  

विज्ञापन


यात्रा के देरी से पहुंचने के बाद भी लोग रास्तों पर डटे रहे। यात्रा के दौरान सीएम एक घंटे से अधिक समय तक उचाना क्षेत्र में रहे। यहां पर विधायक प्रेमलता ने उनका स्वागत किया। बुडायन, भौंगरा, उचाना मंडी में शिलान्यास, जनसभा को संबोधित करने के बाद बड़ौदा होते हुए सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा खटकड़ गांव पहुंची। इसके बाद जींद विधानसभा क्षेत्र में गांवों में प्रवेश कर गई। 
विज्ञापन


जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ‘मनो अगेन, इस बार 75 पार’ के नारों के बीच मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। उचाना की पुरानी मंडी में सीएम  ने 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हलके को यात्रा के पहले दिन 44.26 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

726.79 लाख रुपये से बने 50 बेड अस्पताल के भवन, 592.83 लाख रुपये से बनी पीएचसी से सीएचसी अपग्रेडशन अलेवा, 333.90 लाख रुपये से बनी पीएचसी से अपग्रेडशन नगूरां, 461.59 लाख रुपये से संडील में बने 33 केवी के पॉवर हाउस, 403.89 लाख रुपये से बना बधाना से थुआ वाया डाहौला रोड, 99.57 लाख रुपये से बना सफा खेड़ी से घसो कलां रोड, 107.99 लाख रुपये से बने झील से घसो कलां रेलवे स्टेशन रोड का उद्घाटन किया। 

वहीं 319. 31 लाख रुपये से कटवाल से पेगां रोड को चौड़ा करने, 99.58 लाख रुपये से पेगां से थुआ तक रोड निर्माण, 360 लाख रुपये से करसिंधु में प्राइमरी हेल्थ सेंटर निर्माण, 87.33 लाख रुपये से खापड़ माइनर पाइप लाइन बिछाना, 99.26 लाख रुपये से तारखा माइनर को टेल तक सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण एवं 156.35 लाख रुपये से एक-एल बरसोला सब माइनर का सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण, 258.20 लाख रुपये से छातर माइनर का सीमेंट कंक्रीट से दोबारा निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। यात्रा के दौरान छह जगहों पर सीएम का स्वागत होगा। हलके में जन आशीर्वाद यात्रा का रथ 26 किलोमीटर चलने के बाद जींद विस क्षेत्र में पहुंचा।  

जींद में जनसभा, रेस्ट हाउस का उद्घाटन 
मुख्यमंत्री की यात्रा जींद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और कई जगह उनका स्वागत किया गया। शहर में शिव चौक पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद देर रात नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह नौ बजे कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद फिर से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed