फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal inaugurates Modern Revenue Record Rooms

मॉडर्न रेवन्यू रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण: हरियाणा में 18.5 करोड़ दस्तावेज हुए डिजिटल, एक क्लिक पर मिलेगी सुविधा

Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को प्रदेश के 22 जिलों में बने मॉडर्न रेवन्यू रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण किया। हरियाणा में अब रेवन्यू रिकॉर्ड के 18.5 करोड़ दस्तावेजों को डिजिटल कर दिया गया है। एक क्लिक में लोगों को जमीन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। सीएम ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया। 

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal inaugurates Modern Revenue Record Rooms
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

गठरियों में बंधे वर्षों पुराने रेवन्यू रिकॉर्ड के करीब 18.5 करोड़ दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल कर दिया गया है। अब प्रदेश के लोगों को जमीन से संबंधित कार्य के लिए माउस की एक क्लिक पर सुविधा मिल सकेगी। इस प्रक्रिया से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। यह शब्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहे। 

विज्ञापन


वे रविवार को यहां कैंप कार्यालय में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 22 जिलों में बने आधुनिक अभिलेख कक्ष (मॉडर्न रेवन्यू रिकॉर्ड रूम) का लोकार्पण करने के बाद सभी जिलों में उपस्थित कैबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सीधा संवाद कर कर रहे थे।
विज्ञापन


राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करना ऐतिहासिक कदम: सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत हरियाणा प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड को डिजिटलाइज कर जनता की भलाई के लिए उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यह सरकार का भ्रष्टचार को खत्म करने व पारदर्शिता की ओर बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पुराने रेवन्यू रिकॉर्ड को संभालना, संरक्षित रखना व उसे बार-बार ढूंढना काफी मुश्किल कार्य था। प्रदेश में पहला मॉडर्न रेवन्यू रिकॉर्ड रूम कैथल में 24 जून 2017 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया गया था। इसके बाद 25 दिसंबर 2019 को सुशासन दिवस के अवसर पर सभी जिलों के लिए माडर्न रेवन्यू रिकॉर्ड रूम परियोजना की शुरुआत की गई थी। 

आगे भी रिकॉर्ड किया जाएगा अपडेट: डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पुराने तरीके से सही तरह संरक्षित रखा जाना एक चुनौती थी। राजस्व विभाग ने बहुत जल्द रिकॉर्ड को स्कैन किया और फिर एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड किया। उन्होंने कहा कि यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है और भविष्य में इसी तरह रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता रहेगा। 


एनआईसी व हारट्रोन ने इस कार्य को काफी मेहनत से पूरा किया है। इस कार्य को पूरा करने में अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, उनके विभाग के अधिकारी, जिला उपायुक्तों, तहसीलों व रिकार्ड रूम में पटवारियों व क्लर्कों सहित सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed