फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Russia Ukraine War: Haryana CM Khattar Expressed Concern Helpdesk Set Up, Email Id, Helpline Number Released

हरियाणा के 2000 लोग यूक्रेन में फंसे: मनोहर लाल ने जताई चिंता, चंडीगढ़ में बना नियंत्रण कक्ष, ईमेल व व्हाट्सएप नंबर जारी

Thu, 24 Feb 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 04:26 PM IST
सार

स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Haryana CM Khattar Expressed Concern Helpdesk Set Up, Email Id, Helpline Number Released
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच लगभग 2000 हरियाणवी वहां फंसे हैं। प्रदेश सरकार इनकी सकुशल देश वापसी में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। हरियाणा सरकार ने फंसे विद्यार्थियों व अन्य लोगों की सहायता के लिए चंडीगढ़ में नियंत्रण कक्ष बना दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को यहां कक्ष का व्हाट्सएप नंबर व विदेश सहयोग विभाग की ईमेल जारी की। कोई भी व्यक्ति इनके जरिये अपने परिजन व बच्चों की स्वदेश वापसी के लिए सहायता मांग सकता है। उन्होंने यूक्रेन से भारत के बीच हवाई सेवा बहाल होने तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिक आगे आएं और सुरक्षित वापसी के लिए सरकार को जानकारी दें। हरियाणा सरकार, विदेश मंत्रालय के सहयोग से अपने नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे सभी हरियाणवियों से अनुरोध किया कि वे शांत रहें, घबराहट और चिंता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों के साथ अपने देश लौटने के लिए समन्वय बनाएं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन नंबर (+380 997300428) व (+380 997300483) और ईमेल:- consv.kyiv@mea.gov.in के जरिये संपर्क कर सकते हैं। केंद्र सरकार की तर्ज पर चंडीगढ़ में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर (+91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) और ईमेल contactusatfcd@gmail.com पर प्रश्न करने के साथ सहायता मांग सकते हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के चार परिवारों ने सहायता मांगी थी। इनमें से एक परिवार की बेटी भारत आ चुकी है। बाकी परिवारों की सहायता के लिए विदेश सहयोग विभाग की टीम लगातार संपर्क में है। उधर, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोग उनके फेसबुक, ट्विटर अकाउंट, व्हाट्सएप नंबर9212314595 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed