{"_id":"6367a6a71863cb62d7783f61","slug":"haryana-cm-manohar-lal-congratulated-bhavya-bishnoi-on-victory-in-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: CM मनोहर लाल बोले- हर वर्ग सरकार से संतुष्ट, हरियाणा में तीसरी पारी भी हम ही खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: CM मनोहर लाल बोले- हर वर्ग सरकार से संतुष्ट, हरियाणा में तीसरी पारी भी हम ही खेलेंगे
Sun, 06 Nov 2022 05:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:55 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के कार्य करवा कर राज्य की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल दी है। भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध पर अंकुश लगाकर नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भव्य विश्नोई को विधायक निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आदमपुर में कमल खिलाकर भव्य जीत प्रदान करने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदमपुर की जनता ने भाजपा की विकासात्मक विचारधारा पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, जनता के विश्वास और सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। भव्य बिश्नोई के रूप में आदमपुर हल्के को अब एक युवा विधायक मिला है, जो क्षेत्र के विकास के लिए निश्चित रूप से कार्य करेगा। हमारे प्रत्याशी की जीत ने यह दिखा दिया है कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की बिना भेदभाव के एक समान विकास करने की विचारधारा को अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कुलदीप बिश्नोई को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के कार्य करवा कर राज्य की दशा और दिशा पूरी तरह से बदल दी है। भ्रष्टाचार, जातिवाद और अपराध पर अंकुश लगाकर नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन प्रदान कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन कर सुशासन कायम किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का हर वर्ग हमारी सरकार से संतुष्ट है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 में जब पहली बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, तब से ही प्रधानमंत्री ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व जातिवाद पर करारा प्रहार किया। आज विपक्ष बिल्कुल कमजोर हो गया है, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है, जिसको लेकर वे जनता के बीच जाकर अपनी बात रख सकें। आज विपक्ष का काम केवल विरोध के नाते से ही सरकार के हर कार्य का विरोध करना रह गया है। मनोहर लाल ने विश्वास जताया कि निश्चित तौर पर हरियाणा में तीसरी पारी भी हम ही खेलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच सफल साबित हुई है।