फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal campaign in panchkula 

निगम चुनाव : पंचकूला पहुंचे मनोहर लाल, कांग्रेस पर साधा निशाना- सड़क पर बैठने से नहीं बचता लोकतंत्र

Thu, 24 Dec 2020 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal campaign in panchkula 
पंचकूला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन पहुंचे। इस दौरान सीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी को बचाना है तो यह सड़क पर बैठ कर नहीं हो सकता। लोकतंत्र विधानसभा और लोकसभा में बात करने से ही बचेगा। मैंने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया है, जिसे मिटा कर रहूंगा।

विज्ञापन


मनोहर लाल नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल और पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला प्रदेश की आधी राजधानी है| इसी सोच के साथ यहां का विकास किया जाएगा। राज्य के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। स्पीकर को पूरी छूट है योजना बनाने की। उन्होंने कहा कि पंचकूला अच्छा शहर बने, इसलिए भाजपा को निगम चुनाव जिताएं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध, किसानों ने खोद डाला हेलीपैड  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पंचकूला में आठ अलग-अलग कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, यमुनानगर से मेयर एवं चुनाव शहर प्रभारी मदन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, कृष्ण धूल और साथ में मेयर पद के उम्मीदवार फुल भूषण गोयल मौजूद हैं। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट एसोसिएशन के प्रधान आर पी मल्होत्रा द्वारा भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें - मनोहर लाल बोले- पंजाब खोखला हो चुका, वहां सरकार किसानों को नहीं देती फसलों का सही दाम 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के करीब 60 नेताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने सेक्टर 5 में नजरबंद किया हुआ है। सेक्टर 26 में भी बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारियों और पिंजौर कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान को नजरबंद किया गया। रामगढ़ में पुलिस ने नाकाबंदी कर किसानों को पंचकूला जाने से रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed