{"_id":"572cbc364f1c1b61145ce7fc","slug":"haryana-cm-khattar-rule-134a-admission-under-rule-134a-haryana-school-private-school-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए के तहत छात्रों के दाखिले पर CM की बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए के तहत छात्रों के दाखिले पर CM की बड़ी घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नियम 134 ए के तहत स्टूडेंट्स को दाखिला देने को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत मेधावी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा और सरकार उन स्कूलों को राशि का वितरण करेगी।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा द्वारा लिखित पुस्तक यादों के झरोखे से के विमोचन के अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की घटना एक या दो वर्ष पहले भी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों गांवों के लोग अगर बैठकर इस समस्या को सुलझाने का काम करते हैं तो समस्या हल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांव के स्कूल को भी आठवीं तक अपग्रेड कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही इनका समझौता हो जाएगा। एनसीआर में विकास कार्यों पर पूछे गए प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर में विकास कार्यों की गति बढी है और केएमपी के एक हिस्से का उदघाटन हो चुका है तथा दूसरे हिस्से का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की गुटबाजी के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी में पैदा हुई, गुटबाजी में चलती रही और गुटबाजी में ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष की भूमिका निभाएं तो लोकतंत्र नजर आता है। अब एक गुट ओर आ गया है और गुटबाजी रहेगी।