{"_id":"59d371314f1c1bda538b569e","slug":"haryana-cm-khattar-big-announcement-on-land-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण पर BJP सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण पर BJP सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों के लिए राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूमि अधिग्रहण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह घोषणा किसानों को काफी राहत दे सकती है। कहा कि सरकार अब जमीन अधिग्रहण नहीं करेगी। इसमें बहुत पंगे हैं। सरकार को जरूरत पड़ी तो बाजार दर पर भूमि खरीदेगी अथवा पंचायती जमीन को लीज पर लेगी। मुख्यमंत्री ने यह बातें सोमवार को जनता दरबार से पहले उद्यमियों के साथ बैठक में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रहते कोई गलत काम नहीं करूंगा, न ही किसी को करने दूंगा। मुझे जेल नहीं जाना। जिसने गलत काम किए, वे आज जेल में हैं। मैं हर काम कानून के हिसाब से करूंगा। मैं इनवेस्टर लाने के लिए भी तैयार हूं। बाद में मीडिया से बातचीत में सीएम ने दादूपुर नलवी नहर को बंद करने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला पर कड़ा प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने ढाई साल ही हुए हैं। इससे पहले 1985 से अब तक कांग्रेस और इनेलो की सरकारें रही हैं। उन्होंने ऐसा क्या कर दिया जो वे लोग अब नहर के बारे में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मैं सिंचाई विभाग का सारा बजट इस नहर के इनहांसमेंट पर नहीं लगा सकता। उनकी सरकार में 26 राजबाहे और माइनर बंद हुए हैं। एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
सीएम ने निजी स्कूलों को नियमों पर खरा उतरने की बात कही। कहा कि पानीपत शुगर मिल के संबंध में सरकार जल्द कोई फैसला लेगी। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के बारे में गंभीर होना होगा। इस मौके पर परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली, डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा व आर्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता मौजूद रहे।