{"_id":"5e24715e8ebc3e4ad434125d","slug":"haryana-cm-and-himachal-cm-reached-at-air-force-station-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी विवादः गृहमंत्री विज बोले- सीएम से मेरा कोई विवाद नहीं, कुछ अफसरों को ठीक करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी विवादः गृहमंत्री विज बोले- सीएम से मेरा कोई विवाद नहीं, कुछ अफसरों को ठीक करना है
Sun, 19 Jan 2020 08:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे सीएम मनोहर लाल।
हरियाणा में सीआईडी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के बीच चल रही तनातनी के बीच मुख्यमंत्री रविवार को अंबाला पहुंचे। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था। ऐसे में विज भी हवाई अड्डे पर प्रोटोकाल निभाने पहुंचे। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए ऐसे में दिल कितना मिले, यह कहना मुश्किल है। सीएम मनोहर लाल के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी थे।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि गृहमंत्री और सीएम के बीच कोई विवाद नहीं है, ये गलतफहमी है। विज ने इशारा किया कि कुछ अधिकारियों को ठीक करना है, जो चिल्ला रहे हैं, बाकि गृहमंत्री और सीएम में कोई विवाद नहीं है। विज का अधिकारियों के खिलाफ खोला गया यह पहला मोर्चा नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय भी विज ने यह मुद्दा उठाया कि विधायकों के पत्रों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अधिकारियों को इस बारे में संज्ञान लेने को कहा था। अब अपनी ही सरकार में अफसरशाही से तंग विज ने यह नया मुद्दा उठाया है। कुल मिलाकर सोमवार को विधानसभा सत्र का पहला दिन है। ऐसे में सीआईडी विवाद पर भी विपक्ष घेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली से बाई रोड विधानसभा नहीं आ सकता, इसलिए नहीं गया: विज
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में हरियाणा के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गए हैं। गृह मंत्री अनिल विज को भी बैठक में बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह विधानसभा का सत्र शुरू होगा। मैं सीधे वहीं जाऊंगा। यह पूछने पर कि सीएम साहब भी गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम साहब हवाई जहाज से गए हैं। मेरे लिए सुबह जल्दी दिल्ली से विधानसभा बाई रोड आना संभव नहीं है। इसलिए नहीं गया।