फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal's 'Jan Aashirwad Yatra'

अपने दम पर हरियाणा जीतने निकले मनोहर लाल, रोहतक में मोदी का मिलेगा 'आशीर्वाद'

Sat, 24 Aug 2019 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध/सफीदों/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध/सफीदों/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal's 'Jan Aashirwad Yatra'
'जन आशीर्वाद यात्रा' - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने के बाद विधानसभा में परचम लहराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। इस बार उनके पांच साल के किए हुए कामकाज और उनका विकास का एजेंडा उनके साथ है।

विज्ञापन


हरियाणा की एक अलग ही तस्वीर बनाने को बेताब सीएम जन समर्थन के लिए निकल पड़े हैं। लोगों का भारी हुजूम उनके साथ है। जगह-जगह उनकी जन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


इसी धुन में मनोहर लाल जनता से अपने वादों और किए गए काम को आधार बनाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। रथ यात्रा में जिस स्थान पर भारी भीड़ होती है, वे लिफ्ट के सहारे रथ के ऊपर चढ़ते हैं और जनता को संबोधित करते हुए जनता के ही मुंह से यह कहलवाते हैं कि अबकी बार फिर से उन्हें जितवा कर विधानसभा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- इंटरव्यूः विधानसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल से बेबाक बात, जानें राष्ट्रवाद, अनुच्छेद 370 पर क्या बोले

Haryana Chief Minister Manohar Lal's 'Jan Aashirwad Yatra'
जन आशीर्वाद यात्रा - फोटो : अमर उजाला

असंध से सफीदों के रास्ते पानीपत होते हुए सीएम मनोहर लाल ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार आपने पांच साल सेवा करने का लाइसेंस दिया था। इस बार मैं इस लाइसेंस को रिन्यू करवाने आया हूं। इस बात पर समर्थन मिलने के बाद उन्होंने पुराने जुमले में नई लाइन जोड़ते हुए कहा कि न खाऊंगा न खाने दूंगा और जो पिछला खा कर बैठे हैं, वह भी निकाल लूंगा।

बिन पर्ची-खर्ची के भर्ती को बना रहे मुददा
सीएम अपनी जन आशीर्वाद यात्रा में जहां बिन पर्ची-खर्ची के भर्ती को मुद्दा बना रहे हैं और अपने माध्यम से करवाए गए विकास कार्यों को गिनवा रहे हैं। इसके अलावा वे यह भी बता रहे हैं कि उनके पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार का ग्राफ गिरा है। लोगों में जिम्मेदारी का भाव आया है और ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक ’का नारा बुलंद हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Exclusive: सीएम मनोहर लाल बोले- 'भूपेंद्र हुड्डा बचेंगे नहीं कहीं न कहीं तो फंसेंगे ही'

संजय भाटिया ने संभाली कमान

सीएम के रथ पर उनकी खास टीम मौजूद है जिसमें करनाल से सांसद संजय भाटिया पूरी यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भाटिया को करनाल से सांसद बनवाने वाले सीएम मनोहर लाल ही हैं। लिहाजा भाटिया भी अपनी जिम्मेदारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री रथ पर भाषण देने के लिए जाते हैं, उस दौरान भाटिया पूरा माहौल बनाते नजर आते हैं।

यात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे टिकट के दावेदार
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को कई टिकट के दावेदार अपने दल-बल के साथ दिखते हैं। उन्हें साथ के साथ ही वे यह बता रहे हैं कि एक अनार और सौ बीमार की कहावत इस समय सटीक बैठ रही है। इसलिए पार्टी का उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में वही बनेगा जिसने पिछले पांच साल में अपने निजी हितों से ऊपर उठ कर पार्टी के लिए काम किया होगा और जनता को जिस पर ज्यादा भरोसा होगा।

रोहतक में मोदी का मिलेगा आशीर्वाद
जीटी रोड बेल्ट का भरोसा जीत कर सीएम की यह यात्रा रोहतक पहुंचेगी। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर को यात्रा के समापन अवसर पर पहुंच कर मनेाहर लाल को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में यात्रा के समापन पर भाजपा भी जोर आजमाइश में कोई ताकत नहीं छोडे़गी। इस बार नजर गढ़ी सांपला किलोई से लेकर बेरी-झज्जर तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed