फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal reached house of Ishita in Chandigarh

कामर्ल कॉन्वेंट हादसा: छात्रा इशिता के घर पहुंचे हरियाणा CM मनोहर लाल, मदद का दिया भरोसा, गंवाना पड़ा था हाथ

Thu, 08 Sep 2022 09:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 09:25 PM IST
सार

इशिता के पिता अमन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकारी राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि हादसे के बाद से कोई भी भाजपा नेता उनके परिवार से मिलने नहीं पहुंचा था। इसे लेकर परिवार में खासी नाराजगी थी।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal reached house of Ishita in Chandigarh
छात्रा इशिता के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को मनीमाजरा के शिवालिक एनक्लेव स्थित छात्रा इशिता के घर पहुंचे और हाल पूछा। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इशिता कामर्ल कॉन्वेंट में पढ़ती हैं। बीते आठ जुलाई को स्कूल में हेरिटेज पेड़ गिरने से वह घायल हो गईं थीं और उनका एक हाथ काटना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कृत्रिम हाथ लगवाने में भी मदद की बात कही। मनोहर लाल करीब 20 मिनट तक इशिता के घर रुके और उनका हौसला बढ़ाया।   

विज्ञापन

      
इशिता के पिता अमन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकारी राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि हादसे के बाद से कोई भी भाजपा नेता उनके परिवार से मिलने नहीं पहुंचा था। इसे लेकर परिवार में खासी नाराजगी थी। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ गिरने के गुरुवार को पूरे दो महीने हो गए लेकिन अब तक प्रशासन यह नहीं तय कर पाया है कि किसकी लापरवाही से इशिता को हाथ गंवाना पड़ा और 16 वर्षीय हीराक्षी को जान। वहीं, अटेंडेंट शीला को एक महीना अस्पताल में रहना पड़ा। घायलों को बेशक प्रशासन ने मुआवजा दे दिया हो लेकिन न्याय अभी तक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


शीला के बयान पर अटकी जांच 
हादसे के बाद प्रशासन के तमाम विभाग सक्रिय हो गए थे। प्रशासन ने उसी दिन न्यायिक जांच का आदेश दिया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया, समाज कल्याण विभाग ने चाइल्ड सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिया लेकिन समय बीतने के साथ सारे आदेश धुंधले हो चुके हैं। न्यायिक जांच कुछ ही दिन बाद बंद कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच भी अधूरी है। प्रशासन की तरफ से बताया जा रहा है कि जांच इसलिए पूरी नहीं हो पाई है, क्योंकि हादसे की चश्मदीद स्कूल की अटेंडेंट शीला अभी तक बयान देने की हालत में नहीं हैं। वहीं, आठ अगस्त को पीजीआई से छुट्टी के बाद उन्होंने चंडीगढ़ छोड़ दिया और रोपड़ चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed