फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Cabinet gives approval to launch Kalpana Chawla Haryana Solar Awards

कल्पना चावला को हरियाणा सरकार ने दिया एक और सम्मान, पुरस्कार शुरू करने की मिली मंजूरी

Wed, 26 Sep 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
haryana Cabinet gives approval to launch Kalpana Chawla Haryana Solar Awards
कल्पना चावला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सरकार ने अंतरिक्ष परी के नाम से प्रख्यात करनाल की बेटी कल्पना चावला को एक और सम्मान दिया है। अभी करनाल में उनके नाम पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज है, अब सरकार कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कार शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंटरनेशनल सोलर अलाइंस (आईएसए) और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कल्पना चावला हरियाणा सौर पुरस्कार योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा क्षेत्र में महिला एवं पुरुष वैज्ञानिकों की भागीदारी के लिए मंच तैयार करना है, जिससे सौर ऊर्जा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में प्रमुख रूप से कार्य कर रहीं या ऐसे शोध संस्थान से जुड़ी महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को समर्पित पुरस्कार शुरू किया जा सके। 
विज्ञापन


ऐसे पुरस्कार सौर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे और आईएसए के 121 संभावित सदस्य देशों में सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा तक पहुंचने के लिए उन्हे मंच प्रदान किया जाएगा। हरियाणा की बेटी कल्पना चावला की स्मृति में शुरू किया गया यह पुरस्कार विश्वभर में वैज्ञानिकों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं करेगा, बल्कि  सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सदस्य देशों के दूतावासों से लिखित रूप में आग्रह कर हर वर्ष पुरस्कार के लिए योग्य वैज्ञानिकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी। आईएसए के सभी 121 सदस्य देशों में स्थित सभी शैक्षणिक और वैज्ञानिक संस्थानों के रिसर्च स्कॉलर आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों पर भी विचार किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय समिति चयन के निर्धारित मानदंडों के आधार पर आवेदनों की जांच करेगी और उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगी। आईएसए के महानिदेशक अंतरराष्ट्रीय समिति के गठन को अंतिम रूप देंगे। कमेटी निर्धारित मानदण्डों के आधार पर आवेदनों की जांच कर तीन नामांकनों की सिफारिश करेगी।


पुरस्कार कमेटी में ये होंगे शामिल
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सेवानिवृत्त प्रधान कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि आईएसए के महानिदेशक द्वारा नामित  नवीकरणीय ऊर्जा का सलाहकार या कोई अन्य अधिकारी संयोजक एवं सलाहकार (विधि) व  आईएसए के महानिदेशक का नामित कोई अन्य अधिकारी कमेटी का सह-संयोजक होगा। कमेटी के अन्य सदस्यों में निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली या उनका प्रतिनिधि,  महानिदेशक अंतरराष्ट्रीय परमाणु इवेंट स्केल (आईएनईएस), फ्रांस या उनका प्रतिनिधि, सचिव नवीन एवं अक्षय ऊर्जा, हरियाणा सरकार का प्रतिनिधि और महानिदेशक, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) या उसके प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी हर वर्ष 31 मार्च तक तीन नामांकनों को अंतिम रूप देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed