फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet Expansion Postphone due to Baroda Bypoll

बरोदा उपचुनाव और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से लटका हरियाणा कैबिनेट विस्तार, मुलाकातें जारी

Mon, 28 Sep 2020 12:09 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Sep 2020 12:09 PM IST
सार

  • मनोहर लाला ने की अमित शाह और बीएल संतोष से मुलाकात
  • नड्डा की टीम विस्तार के बाद हरियाणा को मिलना है नया प्रभारी

विज्ञापन
Haryana Cabinet Expansion Postphone due to Baroda Bypoll
अमित शाह से मुलाकात करते मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उनके हालचाल पूछे। शाह से पहले उनकी मुलाकात राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई बातचीत नहीं हुर्ह।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार बरोदा उपचुनाव और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच में अटक गया है। हालांकि जजपा पर मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव है, लेकिन तकनीकी तौर पर गठबंधन सरकार में यह संभव नहीं है कि बरोदा उपचुनाव से पहले विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन


इसका एक कारण यह भी है कि बरोदा उपचुनाव इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहां की जनता के सामने गठबंधन सरकार को यह वादा भी करना होगा कि मंत्रीपद बरोदा को मिल सकता है। इसके अलावा केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अटकलें चल रही हैं। नड्डा की टीम के विस्तार के बाद अब कुछ मंत्रियों को केंद्र की कैबिनेट में भी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हरियाणा प्रभारी रहे डा. अनिल जैन को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा हरियाणा से भी एक दो मंत्री केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। सारे समीकरणों पर गौर करने के बाद ही सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में सोचा जाएगा।

संगठन को लेकर हुई चर्चा

फिलहाल मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से संगठन को लेकर बातचीत हुई है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति भी की जानी है। प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट का भी उत्तराखंड जाना तय माना जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी भी अक्तूबर में घोषित होनी है। इसके अलावा भी कई मसले हैं जिसको लेकर सीएम की राष्ट्र्रीय नेताओं से विस्तार से बात हुई है। सोमवार सुबह को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार
हरियाणा में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अक्तूबर में होनी है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री की इस संदर्भ में विस्तार से बात हो चुकी है। भाजपा सरकार का हरियाणा में यह दूसरा कार्यकाल है। इसलिए केंद्रीय नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। यह माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में होने वाले बदलाव बहुत अहम होंगे। जल्द ही धनखड़ की नई टीम का एलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed