फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cabinet approves Delhi-Panipat Rapid Rail Corridor

दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत, बनेंगे 17 स्टेशन

Wed, 23 Dec 2020 03:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Cabinet approves Delhi-Panipat Rapid Rail Corridor
रैपिड रेल कॉरिडोर। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा और दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को हरियाणा कैबिनेट ने दिल्ली से पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इससे हरियाणा और दिल्ली की यात्रा और सुगम होगी। 103.02 किमी लंबे इस कॉरिडोर में कुल 17 स्टेशन होंगे। जिनमें छह स्टेशन दिल्ली और 11 स्टेशन हरियाणा में होंगे। 

विज्ञापन


कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में सराय कालेखां से मुरथल (सोनीपत) तक 58.28 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा। वहीं दूसरे चरण में मुरथल से पानीपत तक 44.74 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा। हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में इस कॉरिडोर के लिए 4699 करोड़ की राशि भी मंजूर कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा : गांवों में महंगी होगी बिजली, अंबाला में होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना, पढ़ें- कैबिनेट के 15 फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट एक नजर में-
  • रिजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर बनाने का अनुमोदन।
  • कैबिनेट ने परियोजना लागत में हरियाणा के हिस्से की 4699 करोड़ की राशि का अनुमोदन किया है।
  • कॉरिडोर की लंबाई 103.02 किमी होगी।
  • कॉरिडोर में 17 स्टेशन बनेंगे। जिसमें से 11 स्टेशन हरियाणा और छह स्टेशन दिल्ली में होंगे।
  • कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में सराय कालेखां से मुरथल (सोनीपत) तक 58.28 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा।
  • वहीं दूसरे चरण में मुरथल से पानीपत तक 44.74 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा।
  • दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे बाद में करनाल तक बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें-  सौगात : हरियाणा को मिला 11वां नगर निगम, मानेसर में गठन को कैबिनेट ने दी मंजूरी

ये है नया प्लान :
नए प्लान के तहत सराय कालेखां से ट्रेन चलेगी। आरपी से कश्मीरी गेट तक अंडर ग्रांड कॉरिडोर होगा। बुरानी स्टेशन, मुकरबा चौक, कुंडली, केएमपी रोड के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने हाईवे के साथ पूर्व की तरफ स्टेशन बनेगा। मुरथल गन्नौर में पूर्व पश्चिम दोनों तरफ स्टेशन होंगे। हसनपुर के पास डिपो बनेगा।

समालखा में पावटी रोड पर, पानीपत में एनएफएल के पास हरिद्वार बाइपास पर, मिनी सचिवालय के सामने स्टेशन बनेगा। फिर बरसत रोड से होते हुए ड्रेन-2 के पास भैंसवाल के पास अंतिम स्टॉपेज डिपो बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed