फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana budget will be tabled on last week of february in assembly

फरवरी के आखिरी सप्ताह में आएगा हरियाणा का बजट, खुलेगा रियायतों का पिटारा...मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 31 Jan 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana budget will be tabled on last week of february in assembly
manohar lal - फोटो : ANI

हरियाणा की भाजपा सरकार का पांचवां और अंतिम बजट सत्र फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा। 20 या 21 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होने की उम्मीद है। जबकि, बजट अंतिम सप्ताह में आएगा। मनोहर लाल सरकार अपने अंतिम बजट में हर वर्ग के लिए रियायतों का पिटारा खोल सकती है। क्योंकि, प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव भी होंगे। लोकलुभावन बजट पेश कर सरकार जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बड़ा दाव भी खेल सकती है। विधानसभा सत्र कब से कब तक चलेगा, इस पर चर्चा करने के लिए सीएम मनोहर लाल ने 4 फरवरी को कैबिनेट बैठक बुलाई है। सीएम इस दिन मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ सत्र की संभावित अवधि निर्धारित करेंगे। कैबिनेट बैठक दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगी, जिसमें अनेक अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम सीएम निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। इसमें विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में 20-21 फरवरी से सत्र शुरू करने पर विचार-विमर्श हुआ। सत्र सात से दस दिन तक का हो सकता है। बजट सत्र की अवधि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कमेटी की बैठक सत्र शुरू होने से ठीक पहले स्पीकर के कक्ष में होगी। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता बिजनेस को देखते हुए सत्र की अवधि पर मुहर लगाएंगे। बीते वर्ष भाजपा सरकार का चौथा बजट वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नौ मार्च को पेश किया था। यह बजट 1.15 लाख करोड़ रुपये था, जो संशोधित होकर अब 1.31 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। इस बार मार्च महीने में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग सकती है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार फरवरी महीने में ही अपना बजट पेश कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed