Haryana Budget 2024: हरियाणा में गरीब मुफ्त में कर सकेंगे बसों में यात्रा, 84 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
हरियाणा सीएम एवं वित्त मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बजट पेश किया। उन्होंने बजट में कई बड़ी घोषणाएं कीं। हरियाणा की सड़कों पर स्लीपर बसें दौड़ेंगी। वहीं रोडवेज के बेड़े में 650 नई बसें शामिल की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को अपने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये सालाना आय वाले 22.89 लाख परिवारों को सालाना एक हजार किलोमीटर मुफ्त बस सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के लागू होने से प्रदेश के करीब 84 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इस योजना पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च आएगा। लाभार्थियों को ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस पर जितने किलोमीटर सफर होगा, वो उसके खाते से कटता रहेगा।
सुहाना होगा सफर, सड़कों पर दौड़ेंगी स्लीपर बसें
हरियाणा में अब यात्रियों का सफर और सुहाना होगा। प्रदेश की सड़कों पर स्लीपर कोच बसें चलेंगी। साथ ही प्रदेश में 100 नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे और रोडवेज बेड़े में 650 नई बसें शामिल की जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पेश किए गए बजट में इसका एलान किया है। आगामी वित्त वर्ष के दौरान 261 करोड़ रुपये की लागत से 500 स्टैंडर्ड डीजल और 150 एचवीएसी बसों की खरीद करके रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा लंबी दूरी वाले अंतरराज्यीय मार्गों पर आम जनता की सुविधा के लिए स्लीपर कोच बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश में किलोमीटर स्कीम योजना तहत भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पांच शहरों में सिटी बस सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पांच शहरों में जून माह तक सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में ट्रांसपोर्ट मैपिंग के आधार पर प्रमुख बस अड्डों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए पेयजल और शौचालय ब्लाकों का आधुनिकरण किया जाएगा।
ई-रिक्शा चालकों के लिए एक मुश्त योजना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ई-रिक्शा मालिकों राहत देते हुए वार्षिक शुल्क योजना को समाप्त कर एक मुश्त भुगतान योजना लागू करने का एलान किया।