{"_id":"573ccc6b4f1c1bd51aac759c","slug":"haryana-board-daughters-get-better-result-in-12th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे में लाडो ने लहराया परचम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड की 12वीं के नतीजे में लाडो ने लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में 12 के रिजल्ट में बेटियों का परचम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। पास प्रतिशता में पिछले वर्ष की तुलना में करीब साढ़े आठ प्रतिशत के इजाफे के साथ इस बार उत्तीर्ण प्रतिशता 62.40 रही। दो लाख 44 हजार 877 बच्चों में से एक लाख 52 हजार 815 ने परीक्षा पास की। पिछले साल 53.89 प्रतिशत परिणाम रहा था। 70.77 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशता के साथ बेटियों ने एक बार फिर परचम लहराया। लड़के इस बार भी लड़कियों से काफी पीछे रहे। 55.79 प्रतिशत लड़के परीक्षा पास कर पाए।
विज्ञापन
एक लाख 36 हजार 748 छात्रों ने परीक्षा दी, इनमें 76 हजार 296 पास हुए। एक लाख आठ हजार 129 में से 76 हजार 519 छात्राएं पास हुईं। इस बार एक आश्चर्यजनक बात और रही कि सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रिजल्ट दिया। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 62.23 रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों के 62 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। शहरी क्षेत्र से ग्रामीण अंचल के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट दिया। ग्रामीण परिवेश के बच्चों की उत्तीर्ण प्रतिशता 64.67 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के 58.79 प्रतिशत बच्चे पास हो सके। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 12वीं सोनीपत सबसे बेस्ट तो फरीदाबाद फिसड्डी रहा। परीक्षा परिणामों में शिक्षा मंत्री का क्षेत्र महेंद्रगढ़ द्वितीय स्थान पर जबकि झज्जर तृतीय स्थान पर रहा। फिसड्डी में मेवात दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
सरकारी ने प्राइवेट को पछाड़ा बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशता 62.23 रही, राजकीय एडेड विद्यालयों की पास प्रतिशता 66.17 रही, प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशता 62 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशता 64.67 रही, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशता 58.79 रही है। परीक्षा के स्वयं पाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 54.22 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 51,694 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 28,030 पास हुए। गत वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 53.96 फीसदी रहा और स्वयं पाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 37.86 रहा था।
विज्ञापन
रिजल्ट मोबाइल एप पर भी सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम को स्वयं के अनुक्रमांक के अनुसार 18 मई को बाद दोपहर बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डाट इन पर देख सकते हैं। यह परिणाम बोर्ड के मोबाइल एप पर भी देखा जा सकता है। इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद एजूकेशन बोर्ड भिवानी हरियाणा सर्च करते हुए डाउन लोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम 24 मई सुबह से संबंधित विद्यालयों द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉग-इन कर डाउन लोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।
स्वयं पाठी परीक्षार्थियों के परिणाम भी वेबसाइट पर बारहवीं स्वयं पाठी, रि-अपीयर, अंक सुधार और श्रेणी सुधार अतिरिक्त विषय की परीक्षा के परीक्षार्थियों का परिणाम भी 18 मई को दोपहर बाद से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर आगामी बारहवीं की परीक्षा सितंबर-2016 स्वयं पाठी (प्राइवेट) छात्रों की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथियां 700 रुपये सामान्य शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई से 13 जून है। 100 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां 14 जून से 20 जून है। 300 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां 21 जून से 27 जून तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां 28 जून से चार जुलाई निर्धारित की गई है। विद्यालयी परीक्षार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
पुनर्मूल्यांकन आवेदन के लिए 20 दिन का समय इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं तो वे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।