फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP will celebrate birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose across the state

हरियाणा: आजाद हिंद फौज का तराना गाएंगे 6 लाख लोग, भाजपा ने लगाई 16 हजार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
सार

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 को स्वतंत्रता सेनानियों की याद में प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। सभी वार्ड और गांवों में कार्यक्रम के लिए भाजपा ने 16 हजार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन
Haryana BJP will celebrate birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose across the state
Netaji Subhash Chandra Bose

विस्तार

हरियाणा भाजपा 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रदेश भर में 7500 स्थानों पर मनाएगी। इस दौरान 6 लाख लोग आजाद हिंद फौज का तराना गाकर नेताजी व आजाद हिंद फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों को याद करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने इन कार्यक्रमों के लिए 16000 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने शनिवार को यहां भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम सामने नहीं आने दिए। सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया होता तो आज हमारे युवाओं के सामने प्रेरणा के लिए आजादी काल की लाखों शौर्य गाथाएं होतीं। भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि आजादी के 75वें वर्ष में भुला दिए बलिदानियों के नाम भी उजागर कर देश और प्रदेश के बच्चे-बच्चे तक पहुंचाएंगे। हाल ही में भाजपा की काला पानी यात्रा का उद्देश्य भी ऐसे इतिहास को सामने लाना रहा है।

विज्ञापन

हर स्थान पर 75 लोग रहेंगे

उन्होंने कहा कि हरियाणा के भी सैकड़ों लोग आजाद हिंद फौज और अन्य आंदोलनों में हिस्सा लेकर शहीद हुए। भाजपा ऐसे सभी वीरों को 23 जनवरी को याद करेगी। हर स्थान पर लगभग 75-75 लोग रहेंगे। कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस और उन जैसे हजारों बलिदानियों के साथ धोखा किया है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान पर नेता जी ने झंडा फहराया था, उस पर प्रतिबंध लगाते हुए कांग्रेस ने उसे डी सेरोमोनियल घोषित कर दिया था। सेलुलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बहुत अमानवीय व्यवहार होता था, लेकिन आजादी के बाद भी कांग्रेस ने न तो इन बातों का जिक्र बाहर आने दिया और न ही उन क्रांतिकारियों को जिन्होंने ये सब झेला। धनखड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान काला पानी में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हुई अंग्रेजी क्रूरता का एक चलचित्र भी दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed