फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP New State President Selection

हरियाणाः बजट सत्र खत्म होते ही मिल जाएगा भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष, जेपी नड्डा करेंगे घोषणा

Fri, 21 Feb 2020 12:00 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP New State President Selection
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चयन सर्व सम्मति से होगा। बजट सत्र के बाद पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी हाईकमान सर्व सम्मति से सुझाए गए नाम पर अपनी मुहर 4 मार्च के बाद किसी भी समय लगा सकती है। वीरवार को यहां भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने पार्टी कोर ग्रुप और विधायकों के साथ एक-एक कर रायशुमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान सबने अपनी-अपनी पसंद के नाम सुझाए। अधिकांश विधायकों दिग्गज नेताओं के नाम पर ही अपनी सहमति दी है। मुरलीधर राव सबके साथ हुई चर्चा और उसमें सामने आए सबसे मजबूत नामों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साझा करेंगे। उसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर इससे पहले दिल्ली में सांसदों की राय जानी जा चुकी है। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में मुरलीधर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इत्यादि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अन्य सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की राय भी जानी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव और बजट सत्र के कारण नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम के ऐलान को लेकर भाजपा पहले ही लेट हो चुकी है। अब हाईकमान चाहता है कि बिना किसी पचड़े के सर्व सम्मति से ही नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed