फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP leadership considering the farmers movement ineffective and increasing votes in Ellenabad as achievement

हरियाणा: किसान आंदोलन को बेअसर और ऐलनाबाद में बढ़ी वोट को उपलब्धि मान रहा भाजपा नेतृत्व

Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
सार

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू एवं खेल मंत्री संदीप सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावों के नतीजों पर अपनी बात रखी। साथ ही किसान आंदोलन चलने के बावजूद ऐलनाबाद में 60 हजार वोट मिलने पर सराहना की है।

विज्ञापन
Haryana BJP leadership considering the farmers movement ineffective and increasing votes in Ellenabad as achievement
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter/@mlkhattar

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व किसान आंदोलन को बेअसर और हरियाणा के ऐलनाबाद उपचुनाव में बढ़े वोट प्रतिशत को बड़ी उपलब्धि मान रहा है। रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलनाबाद चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविंद्र राजू एवं खेल मंत्री संदीप सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावों के नतीजों पर अपनी बात रखी। साथ ही किसान आंदोलन चलने के बावजूद ऐलनाबाद में 60 हजार वोट मिलने पर सराहना की है। मनोहर लाल ने कहा कि इन नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हार कर जीत गए हैं वो जीत कर भी हार गए हैं। क्योंकि अभय चौटाला के जितने वोट थे, उन्हें उससे भी कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन


आगामी चुनावों को लेकर मंथन
मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि कोविड के कारण डेढ़ साल के कार्यकाल में ऐसी बैठक नहीं हो पाई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारणी गठित होने के बाद पहली बैठक है। बैठक में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उन पर मंथन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने जो भी स्कीम लागू की है, उनको आंकड़ों समेत रखा। 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की गई और विपक्ष द्वारा अटकाए गए रोड़ों पर भी बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला पर सीएम का पलटवार
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर पटलवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि जिस तरीके से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं, उससे सुरजेवाला की आंखें चुंधिया गई हैं। पेट्रोल व डीजल जीएसटी में नहीं है, उन पर वैट घटाया गया है। इससे जनता में उत्साह है। उन्होंने ये भी कहा कि पंजाब व राजस्थान में दाम कम नहीं किए गए हैं, वहां भी मांग उठने लगी है, उनको भी रेट कम करने होंगे। वहीं, हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार पर सीएम ने कहा 50 हजार की स्लैब को हमने 30 हजार किया है। अगर उद्योगपतियों को 75 प्रतिशत कर्मी हरियाणा के नहीं मिलते हैं तो वह बाहर से भी कर्मचारी ला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed