फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana BJP has laid a new board for Lok Sabha, betting on new faces

Haryana: लोकसभा के लिए BJP ने बिछाई नई बिसात, नए चेहरों पर दांव, इन दो सांसदों के काटे टिकट; औरों के भी कटेंगे

Thu, 14 Mar 2024 09:44 AM IST
शाहरुख खान सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नई बिसात बिछाई है। नए चेहरों पर दांव खेल रही है। एंटी इंकम्बेंसी से बचने के लिए मौजूदा दो सांसदों के टिकट काट दिए हैं। औरों के भी कटने के आसार हैं। टिकट कटने की आशंका से हिसार के सांसद पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana BJP has laid a new board for Lok Sabha, betting on new faces
Haryana BJP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों में हरियाणा की दसों सीटों को दोबारा से जीतने के लिए भाजपा ने नए सिरे से बिसात बिछा दी है। एंटी इंकम्बेंसी को देखते हुए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। मोदी लहर में पुराने चेहरों की बजाए भाजपा नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार रही है। 
विज्ञापन


भाजपा ने तीन दिग्गजों राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर और चौधरी धर्मबीर सिंह पर दोबारा से विशवास जताया है, जबकि दो मौजूदा सांसदों की टिकटें काटकर नए चेहरों पर दांव खेला है। 
विज्ञापन

इससे पहले हिसार से सांसद रहे बृजेंद्र सिंह पहले ही टिकट कटने के आभास से पार्टी छोड़ चुके हैं। शेष चार सीटों पर अभी पेंच फंसा है, संभावना है कि इन चारों सीटों पर भी भाजपा नए मोहरों की तलाश कर रही है, ऐसे में मौजूदा सांसदों की टिकट कटना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा ने हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ हाईकमान ने भी पूरी ताकत झोंकी हुई है। हरियाणा को लेकर भाजपा हाईकमान कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मैदान में उतार दिया है। 

इससे भाजपा ने साफ संकेत दिए है कि मनोहर लाल अब केंद्र की राजनीति करेंगे। इसी प्रकार, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे और सिरसा से सांसद रह चुके अशोक तंवर पर भी बड़ा दांव खेला है। अभी हुड्डा के गढ़ रोहतक और सोनीपत में प्रत्याशी फाइनल करने पर पेच फंसा हुआ है। यहां से अरविंद शर्मा और रमेश कौशिक सांसद हैं। 

सोनीपत सांसद की एक सीडी सोशल मीडिया में आने के बाद से उनका टिकट कटना तय है। इसके अलावा, अरविंद शर्मा की सीट बदली जा सकती है, उनको सोनीपत भेजा जा सकता है। रोहतक में अभिनेता रणदीप हुड्डा का नाम चल रहा है। इसी प्रकार, कुरुक्षेत्र और हिसार में भी पेच फंसा है। 

कुरुक्षेत्र से आप पहले ही सुशील गुप्ता को उतार चुकी है, भाजपा उद्योगपति नवीन जिंदल को उतारने की तैयारी में है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। हिसार से कुलदीप बिशनोई के नाम की चर्चा है।

जजपा से भाजपा का गठबंधन हिसार और भिवानी सीट को लेकर टूटा है। जजपा दोनों सीटें अपने खाते में मांग रही थी, लेकिन भाजपा ने इंकार कर दिया। संभावना है कि इसी सप्ताह में शेष चारों सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

रैली और सर्वे से तय होती टिकटें
भाजपा हाईकमान ने सांसदों के रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से टिकटें दी हैं। पिछले साल हाईकमान के आदेश पर सभी सांसदों ने रैलियां की थी। इसमें केंद्रीय मंत्री शामिल रहे थे। रैलियों में जुटी भीड़ के आधार पर सांसदों को अंक दिए गए। इसके अलावा आंतरिक सर्वे कराया गया। इसमें सुनीता दुग्गल और संजय भाटिया की रिपोर्ट खराब मिली। क्षेत्र में कम सक्रियता और एंटी इंकम्बेंसी के चलते दोनों को टिकटें नहीं दी गईं। पिछली बार संजय भाटिया ने 6.50 लाख वोटों से जीत कर रिकार्ड बनाया था।

राव का नहीं मिला तोड़
वहीं, भाजपा को अहीरवाल में राव इंद्रजीत का कोई तोड़ मिला, इसलिए उनको तीसरी बार मैदान में उतारा है। इसी प्रकार, कृष्ण पाल गुर्जर और धर्मबीर सिंह को जातीय समीकरणों को बैलेंस करने के लिए मौका दिया है।

अंबाला से रतनलाल कटारिया की पत्नी को टिकट देकर भाजपा ने इमोशनल कार्ड खेला है। कटारिया के निधन के बाद भाजपा को उम्मीद है कि मोदी लहर और सहालुभूति के तौर पर वोट मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed