फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: BJP candidates decided on 55 seats, tickets of 3 ministers and 15 MLAs will be cut

Haryana Elections : भाजपा के 55 सीटों पर प्रत्याशी तय, तीन मंत्रियों और 15 विधायकों के कटेंगे टिकट

Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
सार

पीएम की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक में पहली सूची पर मुहर लग गई है। मनोहर सरकार के कैबिनेट में रहे दो नेताओं का भी पत्ता कटेगा। उम्मीदवारों की घोषणा आज हो सकती है। 

विज्ञापन
Haryana: BJP candidates decided on 55 seats, tickets of 3 ministers and 15 MLAs will be cut
विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हल भेंट करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा पहली सूची जारी सकती है। बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई है। सूत्रों ने बताया सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव हारे कुछ उम्मीदवारों पर भी भाजपा फिर से दांव लगा सकती है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में वीरवार रात को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय नेतृत्व ने सूची को अंतिम रूप दिया। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रत्याशियों पर मंथन किया। इस बार सैनी सरकार के दो से तीन मंत्रियों का टिकट कट सकता है। वहीं, मनोहर सरकार में रहे दो पूर्व मंत्रियों को भी मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 14 से 15 विधायकों की जगह नए लोगों को मौका दिया जाएगा। राज्य में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सभी 90 सीटों पर चर्चा की। इससे पहले हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक हुई। कुछ देर बाद जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई, जिसमें हरियाणा कोर कमेटी के सभी सदस्य और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। करीब 6 घंटे की मैराथन बैठक में पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

इसके बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक हुई। बैठक में लगभग सभी पैनलों को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के सभी प्रभारी, सीएम नायब सिंह सैनी व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेताओं की संतानों पर भी लगेगा दांव
भाजपा इस बार टिकट तीन मानकों पर दे रही है। पहला- जीत, दूसरा लोकप्रियता और तीसरा जातिगत समीकरण। इन मानकों पर जो भी खरा उतरेगा, पार्टी उसे टिकट देने में परहेज नहीं करेगी। ऐसे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य को टिकट तय माना जा रहा है। हालांकि कृष्णपाल गुर्जर ने भी बेटे के लिए टिकट की मांग की है जिस पर विचार चल रहा है।


छोटे दलों को मिलेंगी सीटें
भाजपा हरियाणा में गोपाल कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी, पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पार्टी हरियाणा जन चेतना पार्टी को एक या दो सीट दे सकती है। कोर कमेटी की बैठक में इस बारे में चर्चा भी हुई। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट मतदाताओं और किसान वर्ग में प्रभाव रखने वाले राष्ट्रीय लोकदल को भी प्रदेश में एक या दो सीट दी जा सकती हैं। 

मनोहर लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
चर्चा थी कि भाजपा कुछ सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी नाम शामिल था। वीरवार को मनोहर लाल ने हल्के-फुल्के लहजे में कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। इस मुद्दे पर कोई बातचीत भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed