{"_id":"56e7c17a4f1c1b29198b4625","slug":"haryana-assembly-three-congress-mla-suspand-haryana-congress-kuldeep-sharma-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 3 विधायक, 6 महीने के लिए विधानससभा से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 3 विधायक, 6 महीने के लिए विधानससभा से निलंबित
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
मुंह पर पट्टियां बांधकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
- फोटो : दीपक कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में अवमानना प्रस्ताव लाकर कांग्रेस के तीन विधायकों को राज्यपाल का अभिभाषण फाड़ने पर 6 माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन विधायकों में कुलदीप शर्मा, जगबीर मलिक और जयवीर वाल्मीकि शामिल हैं। एक साल के लिए विधानसभा की समितियों में शामिल नहीं हो सकेंगे यह विधायक।
निलंबित कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को मुंह पर पट्टियां बांधकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों को हटाने के लिए विधानसभा के मार्शल ने कोशिश की, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने उनके साथ बहसबाजी की।
विपक्षी दल की नेता किरण चौधरी का कहना है कि उनका निलंबन करके उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई है, जो हर हाल में गलत है। वे इसका विरोध कर रहे हैं। उनका निलंबन रद्द भी हो जाएगा तो वे सदन में इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने भी कांग्रेस विधायकों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।
जाट आंदोलन पर 21 मार्च को काम रोको प्रस्ताव लाएगी इनेलो, स्पीकर ने कहा कांग्रेस की मौजूदगी में होगी चर्चा
कांग्रेस विधायकों ने फाड़ी थी राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री किरण चौधरी समेत सभी कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। काली पट्टियां बांधकर सदन पहुंचे इनेलो विधायकों के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। भड़के कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर के आसन के सामने हंगामा किया और नारेबाजी के बीच राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां तक फाड़ डाली।
प्रदेश के दो दशक के इतिहास में राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां फाड़ने की यह पहली घटना थी। कांग्रेस विधायकों के रवैये के विरोध में भाजपा विधायकों ने भी सदन में जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को हरियाणा के हत्यारे तक कह डाला।