{"_id":"581b0a0d4f1c1b5e384378ce","slug":"haryana-assembly-special-session-on-occassion-of-golden-jubli-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण जयंती पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण जयंती पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, खास बातें
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Nov 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने हरियाणा विधानसभा का विशेष सेशन बुलाया, जो आज से शुरू हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश की 50 साल की उपलब्धियां गिनाईं। इसमें हिस्सा लेने के लिए गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी समेत सभी सांसद और विधायक पहुंचे। वहीं, कांग्रेस और इनेलो ने सेशन का बायकॉट किया।
हालांकि इनेलो विधायक सेशन में शामिल होने के लिए आए थे, लेकिन बाद में वे बाहर निकल गए। इस दौरान विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत की और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व विधायकों के ठहरने का इंतजाम न करने को लेकर सरकार की आलोचना की।
अभय एसवाईएल के मुद्दे को लेकर भी सरकार के खिलाफ बोले। अभय चौटाला ने कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, सेशन को लेकर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं है। इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और सिमी के मुद्दे पर बातचीत की और कहा कि इस मामले को कांग्रेस इसलिए उठा रही है, क्योंकि उनके पास मोदी सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है।