{"_id":"6388dc151108796ead0f01c7","slug":"haryana-assembly-session-will-start-from-december-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भारत जोड़ो यात्रा के चलते बदली हरियाणा विधानसभा सत्र की तिथि, अब 26 दिसंबर से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भारत जोड़ो यात्रा के चलते बदली हरियाणा विधानसभा सत्र की तिथि, अब 26 दिसंबर से होगा शुरू
Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
सार
हुड्डा की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र की तिथि बदलने को कहा तो अब 26 दिसंबर को सत्र शुरू होगा। अब सत्र बुलाने के लिए विधानसभा सचिवालय राज्यपाल को प्रस्ताव भेज मंजूरी लेगा। सत्र की अवधि का फैसला कार्य सलाहकार समिति तय करेगी। समिति की बैठक बैठक सत्र शुरू होने से पांच दिन पहले शुरू होगी।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते हरियाणा विधानसभा सत्र की तिथि बदल दी गई है। पहले विधानसभा सत्र की तिथि 22 दिसंबर तय की गई थी लेकिन अब इसे बदलकर 26 दिसंबर कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग पर ऐसा किया गया है। हुड्डा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने मांग रखी थी, जिसे मान लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, गुरुवार को प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस बात का पता चला तो उन्होंने इस सबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ बात की। हुड्डा ने बताया कि 22 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी और 25 दिसंबर तक रहेगी। ऐसे में इस अवधि के दौरान कांग्रेस के तमाम विधायक यात्रा में व्यस्त होंगे और उनके लिए सत्र में शामिल होना कठिन होगा।
विज्ञापन
हुड्डा की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्र की तिथि बदलने को कहा तो अब 26 दिसंबर को सत्र शुरू होगा। अब सत्र बुलाने के लिए विधानसभा सचिवालय राज्यपाल को प्रस्ताव भेज मंजूरी लेगा। सत्र की अवधि का फैसला कार्य सलाहकार समिति तय करेगी। समिति की बैठक बैठक सत्र शुरू होने से पांच दिन पहले शुरू होगी।
विज्ञापन