फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana assembly House will start with Governors address

हरियाणाः राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा सदन, नहीं होगा प्रश्नकाल

Mon, 20 Jan 2020 09:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana assembly House will start with Governors address
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा का सत्र आज राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण में क्या खास रहेगा, इस पर सभी की नजर रहेगी। इसके अलावा सोमवार को प्रश्नकाल नहीं होगा। अक्टूबर में नई विधानसभा गठित होने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में विधायकों को शपथ दिलाने और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद 26 नवंबर को फिर से एक दिन के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। दूसरे सत्र में भी प्रश्नकाल नहीं हुआ जिससे विधायक अपने क्षेत्रों की आवाज नहीं उठा सके। अब सोमवार से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र तीन दिन तक चलेगा, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही केवल 20 जनवरी को ही होगी। इस वर्ष का पहला सत्र होने के चलते पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 
विज्ञापन


उसके बाद केंद्र सरकार द्वारा पारित एससी/एसटी संशोधन एक्ट को हरियाणा विधानसभा में मंजूरी प्रदान की जाएगी। 21 व 22 जनवरी को भी विधानसभा सत्र का हिस्सा माना जाएगा। उस दिन कोई विधायी कार्य नहीं होगा, बल्कि हरियाणा में पहली बार चुनकर आए विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।           
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में इस बार 44 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार चुनकर आए हैं। उन्हें सदन की कार्यवाही, सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने के लिए यह सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed