फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, OP Chautala Addressed several rallies

विस चुनावः ओम प्रकाश चौटाला बोले- मेरी जेल अवधि पूरी हो चुकी फिर भी नहीं छोड़ा जा रहा

Mon, 07 Oct 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/जींद/बराड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/जींद/बराड़ा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, OP Chautala Addressed several rallies
- फोटो : अमर उजाला

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर केन्द्र व प्रदेश में आई लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों को भूल गई। उन्होंने कहा कि आज चाहे किसी धर्म का व्यक्ति हो, व्यापारी वर्ग हो कमेरा हो या अन्य सभी वर्ग भाजपा से दुखी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी आयु 85 वर्ष की हो चुकी है मेरी जेल अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन मुझे छोड़ा नहीं जा रहा है। चौ. देवी लाल को सत्ता की भूख नहीं थी लेकिन राजबीर सत्ता की भूख के कारण पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। उन्होंने कहा कि इनेलो ने 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी हैं।
विज्ञापन


'सत्ता के भूखे लोग पार्टी छोड़कर भागे, वहां भी लूट मचाएंगे'
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले सत्ता के भूखे हैं। वे सत्ता के लालच में दूसरी पार्टियों में चले गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग वहां जाकर लूट मचाएंगे। सत्ता में आने के बाद इनेलो हरियाणा को विकास की राह पर लेकर आएगी। भाजपा ने झूठे वादे करके लोगों को बरगलाने का काम किया है। अब जनता इनकी बातों में नहीं आएगी। कुछ लोगों ने पार्टी में रहकर गद्दारी की है। ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता पहचानती है और उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'इनेलो सरकार में किसान कर्ज लेने वाला नहीं देने वाला बनेगा'

ओपी चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में वाहनों की कीमत से ज्यादा के चालन काटे जा रहे हैं। लोग ज्यादा जुर्माना होने के चलते अपने वाहनों को आग के हवाले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चौधरी देवीलाल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो कोई टैक्स नहीं लगता था, बल्कि उन्होंने साइकिल पर लगने वाले टोकन को भी हटा दिया था। भाजपा ने देश में नफरत का बीज बो दिया है। 

जात-पात के नाम पर आपस में लोगों को लड़वाया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि आज भारत में 15 प्रतिशत मुसलमान हैं, लेकिन भाजपा ने एक भी मुसलमान को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। इनेलो के शासन में हमने दूसरे देश और प्रदेश के लोगों को बुलाकर कारखाने लगाए लेकिन आज की सरकार की वजह से कारखाना लगाने वाले यहां से जा रहे हैं। 

इससे प्रदेश में मजदूर और व्यापारियों का काम ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा से इनेलो की सरकार आने पर खुशहाली लौट आएगी। इनेलो की सरकार बनने पर किसान इतना खुशहाल होगा कि वह दूसरे लोगों से कर्ज नहीं लेगा, बल्कि उन्हें कर्जा देगा। चौटाला ने कहा कि हम नौकरी देने की सजा भुगत रहे हैं। जिन अध्यापकों को हमने नौकरी दी, उनकी प्रमोशन भी हो चुकी है, लेकिन हम आज भी जेल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed