फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Navjot Singh sidhu will be star campaigner of congress

हरियाणा में चुनावी सभाओं में दहाड़ेंगे नवजोत सिद्धू, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में किया शामिल

Sat, 28 Sep 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Navjot Singh sidhu will be star campaigner of congress
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब की सियासत में हाशिए पर चल रहे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने सिद्घू को हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। सात अक्टूबर के बाद हरियाणा में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। 21 अक्टूबर को मतदान होना है, इसलिए कांग्रेस सत्ता में आने के लिए सिद्धू के जरिए मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। 

विज्ञापन


सिद्धू से पंजाब के साथ लगते जिलों, सिख बहुल और कांटे की टक्कर में फंसी सीटों पर प्रचार करवाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह हरियाणा में प्रचार कर चुके हैं। उन्हें अपने लच्छेदार भाषणों के लिए जाना जाता है। वह चुटकुलों और तुकबंदी के जरिए जनता को लुभाने का माद्दा रखते हैं। सिद्धू के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


उनसे भी पंजाब के साथ लगते जिलों व सिख बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस प्रचार कराएगी। पंजाब में मंत्री पद छोड़ने के बाद से सिद्धू अमृतसर तक ही सीमित हैं। वह किसी भी सियासी व अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे। पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सिद्धू ने हिस्सा नहीं लिया था। शहरी निकाय मंत्रालय से हटाकर बिजली मंत्री बनाए जाने पर वह नाराज हो गए थे। उसके बाद न केवल कैप्टन अमरिंदर से उनकी तकरार हुई, बल्कि उन्होंने मंत्री पद भी त्याग दिया। तब से वह खुद तक ही सीमित हैं। उनके चुनाव प्रचार पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed