फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, Many leaders join BJP In Rohtak

सियासी दलों का अब जोड़-तोड़ और मान-मनौव्वल पर रहेगा जोर, कई नेता भाजपा में शामिल

Mon, 07 Oct 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Many leaders join BJP In Rohtak
कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब जोड़-तोड़ और मान-मनौव्वल का सिलसिला चल पड़ा है। सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल जहां रूठों को मना लेना चाहते हैं, वहीं दूसरे दलों के रूठों को अपने पाले में कर लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने रविवार को बरवाला के निवर्तमान विधायक, रतिया व गुहला-चीका के पूर्व विधायक सहित छह नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। वहीं, दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रो. संपत सिंह ने देर शाम पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उधर, अंबाला में इनेलो-शिअद ने आजाद प्रत्याशी व कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा को समर्थन देने का एलान किया है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मीडिया सलाहकार दिलीप चावला बिट्टू व पूर्व पार्षद सोनिया रानी भी निर्मल सिंह के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश की सियासी राजधानी व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रहे रोहतक में कांग्रेस की घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को रोहतक पहुंचे और तिलियार पर्यटन केंद्र में हिसार जिले की बरवाला विधानसभा सीट से 2014 में इनेलो के टिकट पर विधायक बने वेदपाल नारंग, फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, कैथल जिले के गुहला-चीका विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक फूल सिंह खेड़ी, झज्जर की बादली विधानसभा सीट से विधायक रहे पूर्व मंत्री स्व. चौधरी धीरपाल सिंह के परिवार के अरविंद गुलिया व अभिषेक गुलिया को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। 

सिरसा के कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता भी भाजपा में शामिल हुए। जबकि कांग्रेस नेता एवं चौटाला सरकार में वित्त मंत्री रहे नलवा से पूर्व विधायक संपत सिंह सीएम से मुलाकात के बाद पिछले दरवाजे से चले गए। हालांकि, देर शाम हिसार जाकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया। वहीं, संपत सिंह के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि कई लोगों से बातचीत चल रही है। 

जब संपत सिंह पार्टी में शामिल होंगे बता देंगे। हालांकि वह अच्छे नेता हैं। उन्होंने मंत्री रहते अच्छा कार्य किया। उधर, जब संपत सिंह ने कहा कि वे तो दिल्ली से हिसार जा रहे थे। रास्ते में तिलियार पर फ्रैश होने के लिए ठहर गए। अचानक सीएम से आमने-सामने मुलाकात हो गई। राम-राम करके मैं हिसार चला गया। भाजपा में शामिल होने नहीं गया था।

रेवाड़ी-गुरुग्राम के विधायकों को मना रहे: मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में टिकट कटने से कहीं भी नाराजगी नहीं है। लगभग एक दर्जन विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। इनमें भाजपा व दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए विधायक भी शामिल हैं, लेकिन कहीं पर भी नाराजगी नहीं है। रेवाड़ी व गुरुग्राम में भाजपा विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। उनसे बातचीत चल रही है। समय रहते गतिरोध सुलझा लिया जाएगा।

कांग्रेस खानदानी पार्टी, चार लोग मिलकर नहीं रह सकते
मुख्यमंत्री ने अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि कांग्रेस खानदानी पार्टी है। चार लोग भी मिलकर नहीं रह सकते। भाजपा में अच्छी छवि के लोगों को ही लिया जाएगा। जब भी कोई नेता शामिल होता है तो सबसे पहले उसके बैक ग्राउंड का पता किया जाता है। भाजपा के इस मानक पर अगर नेता खरा उतरता है। तभी उसे भाजपा में शामिल कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed