फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Know About story Of Political slogans

विधानसभा चुनावः कहानी उन नारों की जिनके सहारे सत्ता पर काबिज होते रहे दल, कई आज भी चर्चित

Mon, 30 Sep 2019 04:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Know About story Of Political slogans
- फोटो : अमर उजाला

चुनाव के दौरान नारों के दम पर सत्ता हथियाते आ रहे राजनीतिक दल इस चुनाव में कितने कामयाब होंगे यह देखने का समय आ गया है। चुनावी नारों की लोकप्रियता से ही पूर्व में सरकारें बनती रही है। पूर्व के समय में कांग्रेस ने नारा दिया था कि जात पर न पात पर इंदिरा जी की बात पर मोहर लगेगी हाथ पर... यह नारा बहुत प्रभारी हुआ और लोगों ने पसंद किया। 

विज्ञापन


इसी तरह कांग्र्रेस ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था जो प्रभावी हुआ। एक नारा जो लोगों के सिर पर चढ़ कर बोला वह था हर खेत को पानी हर हाथ को काम। इस नारे ने लोगों के दिलोदिमाग पर काम किया। इसी तरह 90 के दशक में भाजपा ने फील गुड का नारा दिया था। यह नारा लोगों के दिलोदिमाग पर तो छाया रहा लेकिन चुनाव में ज्यादा करामात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


जिसके बाद भाजपा दोबारा फार्म में आई। यह समय था नरेंद्र दामोदर दास मोदी का। नारा दिया गया हर हर मोदी, घर घर मोदी... नारा प्रभावी रहा और भाजपा की सरकार बनी। अबकी बार मोदी सरकार का नारा भी बहुत प्रभारी रहा। इस नारे को भी लोगों ने बहुत पसंद किया और दोबारा फिर से मोदी सरकार बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने दिया 75 पार का नारा

इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में अबकी बार 75 पार का नारा दिया है। यह नारा कितना प्रभावी होगा 24 अक्तूबर को यह पता चल जाएगा। फिलहाल यह नारा प्रदेश की जनता की जुबान पर चढ़ गया है। भाजपा का यह हौसला लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ा है, क्योंकि 47 सीटों से 75 पार का नारा देना काई आसान काम नहीं है। सीएम मनोहर लाल 90 सीटों में समान विकास के नाम पर 75 सीटों का सपना संजोए बैठे हैं।

मैं मनोहर लाल बोल रहा हूं
सीएम मनोहर लाल ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जो कैच वर्ड प्रयोग किया वह भी वायरल हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के रथ के आगे यह गाना चलता रहा है कि मैं मनोहर लाल बोल रहा हूं। यह इतना प्रभावी हुआ की पार्टी कार्यकर्ताओं की जुबान पर चढ़ गया।

विपक्ष ने प्याज और पेट्रोल से जोड़ा नारा
भाजपा के 75 पार के नारे पर विपक्ष चुटकी ले रहा है। विपक्ष का कहना है कि यह 75 पार का नारा सीटों को लेकर नहीं बल्कि प्याज और पेट्रोल के दामों को लेकर लगाया जा रहा है। भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो महंगाई इस कदर बढ़ेगी कि पेट्रोल और प्याज दोनों और महंगे हो जाएंगे।

कांग्रेस कह रही पहले रिपोर्ट फिर वोट
सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी इस समय पहले रिपोर्ट फिर वोट का नारा दे रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह कह रहे हैं कि जनता पहले यह रिपोर्ट ले कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में क्या काम किया है उसके बाद अपना वोट दे।

लोकराज लोकलाज से चलता है
ताऊ देवीलाल के समय से हरियाणा में यह प्रसिद्ध है कि लोकराज लोकलाज से चलता है। उनकी मूर्तियों पर भी यह लिखा हुआ है। इंडियन नेशनल लोकदल हर राजनीतिक मंच से आज भी इसका प्रयोग करती है। यह कहावत हरियाणा में बहुत ज्याद प्रचलित हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed