फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Congress leader Naveen Kedia Complaint Against Avantika tanwar

अशोक तंवर की पत्नी पर लगा ये आरोप, कांग्रेस नेता ने पुलिस में दी शिकायत, जांच शुरू

Sun, 06 Oct 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Congress leader Naveen Kedia Complaint Against Avantika tanwar
प्रेस वार्ता में अवंतिका तंवर और नवीन केडिया की पुरानी फोटो - फोटो : फाइल फोटो

रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नवीन केडिया ने पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने फोन पर धमकी दी है। शिकायत में नवीन केडिया ने बताया कि अवंतिका ने अपने वर्कर से उसे धमकी भरा फोन भी करवाया। 

विज्ञापन


उक्त शख्स ने नवीन केडिया से कहा कि अभी तेरा काम कर देता हूं। जिस पर केडिया ने शहर थाने में अवंतिका तंवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। वहीं अवंतिका तंवर ने इस शिकायत को झूठा बताया और कहा कि केडिया ने पिछले 15 सालों के संबंधों का ख्याल नहीं रखा। पुलिस जब भी जांच के लिए बुलाएगी तो वे सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को वे शाम 6 बजकर 44 मिनट पर अपनी गली लक्ष्मण दास वाली में बैठा था। तभी मेरे पास फोन आया कि आप शहर में यह अफवाह फैला रखी है कि तंवर ने 50 लाख रुपये लेकर होशियारी लाल को टिकट दिलवाई है। अवंतिका ने मेरे को धमकी दी कि तुम व तुम्हारा परिवार बचकर रहना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केडिया के अनुसार इसके बाद उसने फोन काट दिया। लेकिन दस मिनट बाद फिर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुमने अच्छा नहीं किया हमारी मैडम के साथ पंगा लेकर। इस पर मैंने दोबारा फोन काट दिया। हालांकि इसके बाद कुछ स्थानीय लोग भी आए, लेकिन उन्होंने झगडे़ का कारण पूछा तो मैंने उन्हें बात बताई। इसके बाद वे लोग भी माने कि इसमें आपकी कोई गलती नहीं है, किसी ने अफवाह फैलाई है। 

मेरे ऊपर हमला हो सकता है : नवीन केडिया 
नवीन केडिया ने बताया कि मेरे पास अवंतिका तंवर का फोन आया था। वो सीधा बदतमीजी से बोलने लगीं, मैंने कहा जबान संभालकर कर बात करो मैडम, लेकिन मैडम चुप नहीं हुईं और धमकी देने लगीं। मैंने कहा कि मैडम रसोई का खर्चा उठाने और तंवर के चुनाव में 50 लाख रुपये लगाने की चर्चा पूरे शहर में है।

मैंने ऐसी कोई अफवाह नहीं फैलाई। केडिया का कहना है कि अवंतिका की धमकी से लगता है कि कभी भी मेरे ऊपर हमला हो सकता है। इसलिए मैंने शहर थाने में अवंतिका के खिलाफ शिकायत दी है और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। अब मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। 

केडिया लड़ चुके हैं 2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव
शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवीन केडिया 2014 में कांग्रेस की टिकट पर सिरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। नवीन केडिया तंवर समर्थक रहे हैं और उनके खास नेताओं में से एक थे। अवंतिका तंवर के साथ उनकी अच्छे संबंध थे। अशोक तंवर ने पहली बार 2009 में लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट से चुनाव लड़ा था। ऐसे में इस घटना के बाद दोनों के संबंधों में खटास पैदा हो गई। 

नवीन केडिया को मैंनें कोई धमकी नहीं दी। यदि उन्होंने मेरे खिलाफ शिकायत दी है तो वह पुलिस जांच में पूरी सहयोग करेंगी। पुलिस जब भी मेरे से पूछताछ करना चाहती है कर सकती है। लेकिन नवीन केडिया ने पिछले 15 सालों के संबंधों का ख्याल नहीं रखा।  अवंतिका तंवर, पत्नी, अशोक तंवर। 

नवीन केडिया की शिकायत पर रपट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरजीत सहारण, प्रवक्ता, पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed