फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, CM Manohar Lal Attacks On Congress In Rohtak

मनोहर लाल बोले-हुड्डा बहती गंगा में धो रहे हाथ, 10 साल सीएम रहते क्यों नहीं हटवाया 370

Tue, 08 Oct 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, CM Manohar Lal Attacks On Congress In Rohtak
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उस दौरान केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए आवाज नहीं उठाई। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने एक झटके में अनुच्छेद को खत्म कर दिया तो हुड्डा ने बयान दे दिया कि वे 370 हटाने का समर्थन करते हैं। यह तो बहती गंगा में हाथ धोने की कहावत वाली बात हो गई। सीएम मनोहरलाल सोमवार को कलानौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


सोनिया भक्त कांग्रेसियों से मुक्त होगा प्रदेश 
सीएम ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक तरफ राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा है। दूसरी तरफ सोनिया गांधी को समर्पित कांग्रेसी हैं। अब प्रदेश की जनता को तय करना है कि वे किसको विजयी बनाएंगे। न्याय और अन्याय के इस चुनावी युद्ध में राष्ट्रवाद को जिताना है या फिर उन लोगों को जिन्हें वंशवाद और परिवारवाद के चलते सोनिया में माता दिखाई देती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को सोनिया भक्त कांग्रेसियों से मुक्त कराना है। इससे पहले सीएम ने लोगों को एक दिन पूर्व दशहरा की बधाई दी और इशारों ही इशारों में बता दिया कि राम कौन और रावण कौन है। कौन न्याय का प्रतीक है और कौन अन्याय का प्रतीक है। 
 
सीएम बोले, इस बार चूक न हो जाए 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका गांव बनियानी भी कलानौर हलके में आता है। मैं भी इसी विधानसभा के गांव में पढ़ा-लिखा हूं। यहीं मेरा बचपन बीता है। उन्होंने कहा कि यहीं पर मेरा वोट था और मैंने हर बार यहां आकर वोट डाला। 2014 की तरह इस बार चूक नहीं होनी चाहिए।  

एक-दूसरे को काटने में लगे कांग्रेसी
कांग्रेस में मचे घमासान पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी एक-दूसरे की जड़ काटने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यह कहकर पार्टी को अलविदा कह गया है। कह रहा है कि कांग्रेस में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और करोड़ों रुपये में टिकट बेचे गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की संस्कृति। 

पांच साल से कांग्रेस एक ही चीज में उलझी रही, हमारा अध्यक्ष कौन हो 

पिछले पांच साल से कांग्रेस एक ही चीज में उलझी रही कि हमारा अध्यक्ष कौन होगा। गांधी परिवार से हो या बाहर से हो। आखिर में क्या हुआ, कौन बना अध्यक्ष, ये सबको पता है। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसी का नाम लिए बिना सोनिया गांधी के नाम पर कटाक्ष किया। 

जींद उपचुनाव में बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन जमानत बड़ी मुश्किल से बची
सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला का नाम लिए बिना जींद उपचुनाव के हवाले से उनके ऊपर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक आया था, बोल रहा था, मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, किस्मत पलट दूंगा। हलके की ही नहीं, प्रदेश और देश की किस्मत बदल दूंगा। लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन क्या हुआ, जमानत बड़ी मुश्किल से बची। 

सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता अब इतनी जागरूक हो चुकी है कि अब जातपात के नाम पर वोट नहीं देती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने राज काज करने की व्यवस्था को बदलने का काम किया है। नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गईं। आज दूसरे राज्य भी हमारे प्रदेश की व्यवस्था को देख कर उसे अपना रहे हैं। सफेदपोश दलालों को अब घर बैठा दिया गया है। 

दहाड़े मारकर रोया गौतम का समर्थक
सभा के बीच में मेयर गौतम सरदाना का एक समर्थक डोगरान मोहल्ला निवासी रवि आहुजा बार-बार स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे स्टेज पर नहीं चढ़ने दिया गया। कई बार के प्रयास के बाद भी जब वह स्टेज पर चढ़ने में नाकाम रहा तो वह बीच सभा रोने लगा। जब कुछ लोगों ने उसे चुप कराने का प्रयास किया तो वह दहाड़े मार-मार कर रोने लगा। इसके बाद उसे स्टेज पर चढ़ाया गया, जिसके बाद ही वह शांत हुआ। 

ये हुए भाजपा में शामिल
कार्यक्रम के दौरान पार्षद अनिल जैन टीनू, संजय डालमिया, वरूण गौड़, पितरूमल गोयल, पार्षद उदयवीर मिंटू ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, मेयर गौतम सरदाना, प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, कर्ण सिंह राणोलिया, भाजपा प्रवक्ता सुरेश गोयल धूपवाला, कविता केडिया, अनिल सैनी मानी, जयप्रकाश, मनोहर लाल, उमेद खन्ना, प्रीतम सैनी, उदयवीर मिंटू, भूप सिंह रोहिल्ला, बिमला देवी, सरोज बाला, जयवीर, सरोज बाला, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल और रतन सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed