फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, BJP releases its first list of candidates for Haryana Assembly elections

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 78 उम्मीदवार उतारे, 35 नए तो 43 पुराने चेहरे, कई पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Tue, 01 Oct 2019 10:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, BJP releases its first list of candidates for Haryana Assembly elections
योगेश्वर दत्त - फोटो : social media

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने अपने मंत्रियों और विधायक पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। दो मंत्रियों समेत आठ विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। 90 में से 78 उम्मीदवार सोमवार को पार्टी ने घोषित कर दिए। घोषित उम्मीदवारों में 35 नए और 43 पुराने चेहरे हैं। 35 मौजूदा विधायकों पर भाजपा आलाकमान ने फिर से भरोसा जताया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पहलवान योगेश्वर दत्त, बबीता फौगाट और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को भी टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


पाला बदलकर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए नौ पूर्व विधायकों को टिकट नहीं मिली है। इससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पहली सूची ने सबको चौंकाया है, दो मंत्रियों उद्योग मंत्री विपुल गोयल को फरीदाबाद और लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दी है। इसके साथ ही छह विधायकों डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का अटेली, संतोष सारवान का मुलाना, बिमला चौधरी का पटौदी, गुहला से कुलवंत बाजीगर, सोहना से तेजपाल तंवर और रादौर से श्याम सिंह राणा का टिकट काटा गया है। 
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व समिति सदस्यों के मुहर लगाने के बाद सूची जारी की है। सूची को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर जारी किया। सीएम मनोहर लाल करनाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपनी पुरानी सीट टोहाना से ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज की सीट बदली गई है। वह इंद्री के बजाए रादौर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट मिले हैं। इनमें पुन्हाना सीट पर एक मुस्लिम महिला भी शामिल है। दो पुरुष मुस्मिल उम्मीदवारों को नूह और फिरोजपुर झिरका से मैदान में उतारा गया है।

यहां देखें पूरी सूची

विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी
करनाल मनोहर लाल (सीएम)
टोहाना सुभाष बराला
कालका लतिका शर्मा
पंचकूला ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला कैंट अनिल विज
मुलाना राजवीर बराडा
सढौरा  बलवंत सिंह
जगाधरी कंवरपाल गुर्जर
यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा
रादौर कर्णदेव कंबोज
लाडवा पवन सैनी
शाहबाद कृष्ण बेदी
थानेसर सुभाष सुधा
पेहोवा सरदार संदीप सिंह
गुहला रवि तारणवाली
कलायत कमलेश ढांडा 

कैथल लीला राम गुर्जर
पुंडरी वेदपाल एडवोकेट
नीलोखेड़ी भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री रामकुमार कश्यप
घरौंडा हरविंद्र कल्याण
असंध सरदार बक्शी सिंह विर्क
पानीपत (ग्रामीण) महिपाल ढांडा
इसराना किशन पंवार
समालखा शशिकांत कौशिक
राई मोहन लाल कौशिक
सोनीपत कविता जैन
गोहाना तीरथ सिंह राणा
बरौदा योगेश्वर दत्त
जुलाना  परमिंद्र ढुल
सफींदों बच्चन सिंह आर्य
जींद  कृष्ण मिड्ढा
उचाना कला प्रेम लाला
नरवाना संतोष दनोदा

रतिया लक्ष्मण नापा
कलावली बलकौर सिंह
डबवली आदित्य देवीलाल
रनियां रामचंद्र कंबोज
सिरसा प्रदीप रातुसरिया
ऐलनाबाद  पवन बेनीवाल
उकलाना आशा खेदड़
नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु
हांसी विनोद भ्याना
बरवाला सुरेंदर पुनिया
हिसार कमल गुप्ता
नलवा रणवीर गंगवा
लोहारू जेपी दलाल
बाढ़डा  सुखविंद्र माढी
दादरी बबीता फोगाट
भिवानी घनश्याम सर्राफ
बवानीखेड़ा विशंभर वाल्मीकि
गढ़ी सांपला-किलोई सतीश नंदल
रोहतक मनीष ग्रोवर
कलानौर राम अवतार वाल्मीकि
बहादुरगढ़ नरेश कौशिक
बदली ओमप्रकाश धनखड़
झज्जर राकेश कुमार
बेरी विक्रम कादयान

अटेली सीताराम यादव
महेंद्रगढ़ रामबिलास शर्मा
नारनौल ओमप्रकाश यादव
नंगल चौधरी अभय सिंह यादव
बावल बनवारी लाल
पटौदी सत्यप्रकाश जरावता
बादशाहपुर मनीष यादव
सोहना संजय सिंह
नूंह जाकिर हुसैन
फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद
पुन्हाना नोक्षम चौधरी
हथीन प्रवीण डागर
होडल जगदीश नायर
पृथला सोहनपाल छौक्कर
फरीदाबाद NIT नगेंद्र भड़ाना
बड़खल सीमा त्रिखा
बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता
तिंगाव राजेश नागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed