{"_id":"5d9b9aa18ebc3e016e028e09","slug":"haryana-assembly-elections-bjp-presents-yogeshwar-dutt-babita-and-sandeep-singh-as-youth-icon","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 प्लस को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीति, योगेश्वर, बबीता और संदीप के सहारे चला ये दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 प्लस को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीति, योगेश्वर, बबीता और संदीप के सहारे चला ये दांव
Tue, 08 Oct 2019 01:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
भाजपा ने पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फौगाट के साथ ही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर एक तीर से दो निशाने साधने शुरू कर दिए हैं। इन तीनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जहां भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं इनको प्रदेश में चेहरा बनाकर युवाओं से लेकर खिलाड़ियों तक को साधा जा रहा है। इसलिए ही इन तीनों के सहारे सोशल मीडिया से लेकर रैलियों तक में प्रचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त, दंगल गर्ल बबीता फौगाट, हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को पार्टी में शामिल करके प्रत्याशी बना चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें योगेश्वर को बरोदा, बबीता को दादरी तो संदीप सिंह को पिहोवा से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये तीनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों के सहारे जहां अभी तक अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। वहीं भाजपा ने अब तीनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों के सहारे प्रदेशभर में प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इन तीनों खिलाड़ियों को भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार का माध्यम बनाया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को साधा जा सके। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेता इन तीनों खिलाड़ियों और इनकी उपलब्धियों के सहारे रैलियों के साथ ही जनसभाओं में युवाओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं।