फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections, BJP MP Gautam Gambhir 's Road Show at Pehowa

खुली जीप में निकले गौतम गंभीर तो दीदार को उमड़ी भीड़, लगे भारत माता जय के नारे

Sat, 19 Oct 2019 01:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिहोवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, BJP MP Gautam Gambhir 's Road Show at Pehowa
पेहोवा में गौतम गंभीर ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

हॉकी के मैदान से राजनीति की पारी खेलने आए अर्जुन अवॉर्डी संदीप सिंह सूरमा को क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर का साथ मिला है। शुक्रवार को भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने संदीप सिंह के पक्ष में रोड शो निकाल कर चुनाव प्रचार किया। गौतम गंभीर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे।

विज्ञापन


राजनीतिक पारी शुरु करने के बाद गौतम गंभीर पहली बार पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे तो हजारों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। दोनों खिलाड़ियों ने सरस्वती मन्दिर में पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा। तीर्थ पुरोहित दीपक पचौली ने गौतम गंभीर व संदीप सिंह को केसर से तिलक लगाकर उन्हें नारियल, चुनरी व चांदी का सिक्का भेंट स्वरुप में प्रदान किया। 

विज्ञापन

पूजा अर्चना करने के बाद गौतम गंभीर ने खुली जीप में सवार होकर संदीप सिंह के पक्ष में प्रचार किया। सरस्वती तीर्थ से शुरु होकर रोड शो मेन बाजार, अंबाला रोड से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचा। रोड शो के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि संदीप उनके अच्छे मित्र है। उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन मुश्किलों से हार नहीं मानी। 

संदीप विधायक बनकर नहीं बल्कि पिहोवा का बेटा, भाई व दोस्त बनकर उनकी सेवा करेंगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, शुगरफैड चेयरमैन हरपाल सिंह, युद्धिष्ठर बहल, जयभगवान शर्मा डीडी, गुरनाम मलिक, मक्खन सिंह, राजेन्द्र बाखली, दीपक पचौली, आशीष चक्रपाणी, राकेश पुरोहित, विकल चौबे, अनिल धवन, मनमोहन चक्रपाणी, अक्षय नन्दा, केशव सिंगला, रिषी वर्मा, सोनू गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed