चुनावः जजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, स्वराज इंडिया ने भी 14 प्रत्याशी किए घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। 7 उम्मीदवार पार्टी ने बीते दिनों घोषित कर दिए थे। रविवार देर रात जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व संगठन सचिव राजिंदर लितानी ने उम्मीदवारों की घोषणा की। कालका से भाग सिंह, सढौरा एससी सीट से कुसुम शेरवाल, रादौर से मांगे राम, पिहोवा से प्रो. रणधीर सिंह, पूंडरी से राजेश ढुल, नीलोखेड़ी एससी सीट से भीम सिंह जलियाला, इंद्री से गुरदेव रम्बा, गोहाना से कुलदीप मलिक, सिरसा से राजेंद्र गनेरीवाला, बहादुरगढ़ से संजय दलाल, बादली से संजय कबलाना, बेरी से उपेंद्र कादयान, नांगल चौधरी से पूर्व विधायक मूला राम, नूह से तैयब हुसैन घसेडिया व फरीदाबाद से कुलदीप तेवतिया उम्मीदवार बनाए गए हैं।
स्वराज इंडिया ने 14 और प्रत्याशी किए घोषित
स्वराज इंडिया पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 14 और प्रत्याशी घोषित किए हैं। अंबाला कैंट से शैलेंद्र कुमार, असंध से यशदेव सिंह, खरखौदा से रविंद्र, जुलाना से मंजीत सिंह, उचाना कलां से कृष्ण कुमार, टोहाना से अंकित गिल, उकलाना से नवीन, बरवाला से अनिल कुमार, लोहारू से आजाद सिंह, नूंह से मोहम्मद याहया सैफी, फिरोजपुर झिरका से पहेलू, पुन्हाना से तालीम हुसेन, हथीन से सुरेंद्र सिंह व फरीदाबाद से रेणु को टिकट दिया है। ये सूची अजित झा, राजीव गोदारा व दीपक लांबा की ओर से जारी की गई है। अब तक स्वराज इंडिया कुल 30 उम्मीदवार घोषित कर चुका है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी 22 प्रत्याशियों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इसमें महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, पत्रकारों समेत समाज के सभी वर्गों पर भरोसा जताया गया है।
आम आदमी पार्टी ने 22 पहले ही घोषित किए 22 उम्मीदवार-
उम्मीदवार का नाम---------विधानसभा
योगेश्वर शर्मा--------------पंचकूला
अंशुल कुमार अग्रवाल------अम्बाला सिटी
गुरदेव सिंह सूरा-------------लाडवा
अनूप संधू-------------------असंध
राजकुमार पहल-------------जुलाना
लक्ष्य गर्ग------------------फतेहाबाद
मंजीत रंगा-----------------उकलाना
संदीप लौरा------------------नारनौंद
मनोज राठी-------------------हांसी
अनूप सिंह चानौत------------बरवाला
पवन हिंदुस्तानी--------------तोशाम
मनीपाल अत्री---------------गढ़ी-सांपला किलोई
अनीता छिकारा---------------बहादुरगढ़
अश्वनी दुलेहरा------------------बेरी
अजय शर्मा--------------------महेंद्रगढ़
रणबीर सिंह राठी---------------गुरुग्राम
करण सिंह डागर----------------होडल
कुलदीप कौशिक----------------पलवल
संतोष यादव-------------------फरीदाबाद एनआईटी
धर्मबीर भड़ाना------------------बड़खल
हरेंद्र भाटी----------------------बल्लभगढ़
कुमारी सुमनलता वशिष्ट------फरीदाबाद