फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections, Big Action Of BJP On rebel Leaders

तीन बागी नेताओं पर भाजपा की 'सर्जिकल स्ट्राइक', छह साल के लिए पार्टी से निकाला

Sat, 12 Oct 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections, Big Action Of BJP On rebel Leaders
फाइल फोटो

टिकट ना मिलने से बागी हुए भाजपा के तीन बड़े नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, पूंडरी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रणधीर गोलन, गुहला-चीका से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेंद्र हंस शामिल हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इनमें प्रो. दिनेश कौशिक, रणधीर गोलन व देवेंद्र हंस शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव से कुछ माह पूर्व ही प्रो. दिनेश कौशिक ने भाजपा का दामन थामा था। उन्हें टिकट मिलने की पूरी आस थी। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसी प्रकार से पार्टी के नेता रणधीर गोलन पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें भी भाजपा की टिकट की आस थी। भाजपा ने टिकट वेदपाल एडवोकेट को दे दिया। जिस कारण रणधीर गोलन ने रोष स्वरुप पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन भर दिया और चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से गुहला हल्के में देवेंद्र हंस भी टिकट की दौड़ में थे। लेकिन भाजपा ने रवि तारांवाली को उम्मीदवार बनाया है। जिसके विरोध में देवेंद्र हंस ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करते हुए ताल ठोंकी हुई है। तीनों ही नेताओं के खिलाफ यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed