फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 76.2% Voting Analysis

रिकार्डतोड़ मतदान: कई फैक्टर एक साथ

Thu, 16 Oct 2014 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Oct 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 76.2% Voting Analysis

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुए रिकार्ड तोड़ मतदान में इस बार कई फैक्टर काम करेंगे। मतदान के बढ़े प्रतिशत को सभी दल अपने खाते में जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन हकीकत मतगणना के बाद आने वाले परिणाम बताएंगे।

विज्ञापन


फिलहाल भाजपा इस रिकार्ड मतदान को अपने पक्ष में और इनेलो इसे सहानुभूति की लहर मान कर चल रही है। राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि अधिक मतदान का हमेशा सत्ताधारी दल को नुकसान होता है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो चर्चा आम है कि गैर जाट मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जबकि कुछ हद तक जाट मतदाताओं की सहानुभूति पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पक्ष में नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर-जाट मतदाताओं का वोट भाजपा को

Haryana Assembly Elections 76.2% Voting Analysis

देसवाली और बांगर बेल्ट में कांग्रेस जाट मतदाताओं पर पूरी तरह से कब्जा नहीं कर सकी है। अहिरवाल, उत्तर हरियाणा और बांगर के गैर जाट मतदाताओं को भी विशलेषक भाजपा के खाते में मान के चल रहे हैं। हरियाणा में दलितों को लुभाने में कांग्रेस की सरकारी योजनाएं कितनी कारगर साबित हुई हैं, यह खुलासा अभी नहीं हुआ है।

फिलहाल डेरे के समर्थन ने भाजपा की ताकत बढ़ा दी है। डेरे के समर्थन का फैक्टर काम किया तो भाजपा को बहुत सी सीटों पर टानिक मिल जाएगा। हरियाणा की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के बाद सिख मतदाताओं पर नजरें गड़ाए बैठी कांग्रेस को इसका कितना लाभ मिलेगा। यह स्थिति भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।

राज्य में 21 से अधिक सीटें सिख बाहुल्य की सीटें हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में हय मुददा गूंजता दिखाई नहीं दिया है। फिलहाल भाजपा शहरी क्षेत्रों में मिली बढ़त को अपने और इनेलो ग्रामीण क्षेत्रों में मिली बढ़त को अपने खाते में जोड़ कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed