फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Politicans Defeated, Who Changed Party to win elections

हरियाणा विसः इन 14 नामी चेहरों ने बदला दल, पर नहीं जीत पाए जनता का दिल, मिली करारी हार

Fri, 25 Oct 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Oct 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Politicans Defeated, Who Changed Party to win elections
दल बदलने वाले नेता - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में दल बदलने पर भी नामी चेहरों का सियासी भाग्य बदल नहीं पाया। चुनाव से पहले अपना दल छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। 14 नामी चेहरों को भाजपा, कांग्रेस और जजपा में टिकट पाने पर भी जीत नसीब नहीं हुई। एक दर्जन चेहरे ही दूसरे दलों में जाकर चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें रणबीर गंगवा भाजपा टिकट पर नलवा, प्रदीप चौधरी कांग्रेस टिकट पर कालका, ईश्वर सिंह जजपा टिकट पर गूहला और देवेंद्र बबली जजपा टिकट पर टोहाना से जीते हैं। सबसे बड़ा उलटफेर देवेंद्र बबली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हराकर किया। बबली टोहाना में मजबूत स्थिति में थे, कांग्रेस टिकट न मिलने पर उन्होंने जजपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


बबली की गिनती कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के खास समर्थकों में होती है। पूर्व राज्य सांसद ईश्वर सिंह कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन नहीं मिली। गूहला से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रवि तारनवाली को हराया है। प्रदीप इनेलो में थे, उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और टिकट भी पाई। कालका से चुनाव लड़े और भाजपा विधायक लतिका शर्मा को हराने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर गंगवा इनेलो विधायक थे, उन्होंने पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल होकर टिकट पाई। उन्होंने कांग्रेस के रणधीर पनिहार को हराकर जीतने में सफलता हासिल की है।

दल बदलकर भी हारे

. पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान दादरी में कांग्रेस छोड़कर जजपा में गए हार मिली
. फरीदाबाद एनआईटी में विधायक नगेंद्र भड़ाना इनेलो छोड़कर भाजपा में गए हार मिली
. फिरोजपुर झिरका में विधायक नसीम अहमद इनेलो छोड़कर कांग्रेस में गए और फिर भाजपा में आए हार मिली
. नूंह में विधायक जाकिर हुसैन इनेलो छोड़कर भाजपा में आए हार मिली
. गोहाना में राजकुमार सैनी लोसुपा से लड़े हार मिली। भाजपा से बागी होकर अलग पार्टी बनाई थी
. जुलाना में विधायक परमिंदर ढुल इनेलो छोड़कर भाजपा में गए हार मिली
. कलायत में आजाद विधायक जयप्रकाश कांग्रेस में गए, हार मिली
. पंचकूला में पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा हार मिली
. पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आए हार मिली
. मुलाना में पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा इनेलो से भाजपा में आए हार मिली
. कालांवाली में अकाली विधायक बलकौर सिंह भाजपा में आए हार मिली
. रानियां में विधायक रामचंद्र कंबोज इनेलो से भाजपा में आए हार मिली
. अंबाला में पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर इनेलो से कांग्रेस में आए हार मिली
. जगाधरी में पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान बसपा से कांग्रेस में आए हार मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed